‘हमार जान महादेव’ सावन में मचा रहा धमाल, हर घर को भक्तिमय बना रही इस गाने की धून, यहां देखें Video

Updated:
विज्ञापन

‘हमार जान महादेव’ सावन में मचा रहा धमाल, हर घर को भक्तिमय बना रही इस गाने की धून, यहां देखें Video

Hamar Jaan Mahadev: अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है. गाने के बोल हैं – ‘हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है. इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Hamar Jaan Mahadev: भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं, जिसकी धुन पर उनके फैंस के साथ-साथ सावन मास में बोल बम जा रहे श्रद्धालु भी झूमते नजर आ जाते हैं. इसी बीच अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है. गाने के बोल हैं – ‘हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है. इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाला है. अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं. भोले बाबा की पूजा-अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना मेरे लिए प्रेणा का काम करती है. उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं. अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola