Varanasi News: अगर हमारा बस चले तो पूरे देश को भगवा रंग से रंग दें- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में मस्जिद को भगवा रंग से रंगने पर कहा कि भगवा भगवान का रंग है. मस्जिद और मंदिर में कोई फर्क नहीं है. अगर हमारा बस चले तो पूरे देश को भगवा रंग से रंग दें.
Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विवादित बयान दिया. कहा कि अगर मेरा बस चले तो हम सारे देश को ही भगवा रंग से रंग दें.
काशी विश्वनाथ मंदिर में कॉरिडोर निर्माण के तहत मस्जिद का रंग भगवा कर दिए जाने के जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारत का रंग भगवा है. भारत की पहचान भगवा है. भगवा एक ऐसा रंग है जो भारत और भगवान दोनों के दर्शन कराता है. इसमे एतराज किस बात का है. हमारा बस चले तो पूरे देश को भगवा से रंग दें.
Also Read: राजा सुहेलदेव के विरोधियों के चरणों में गिरने वाले लोग आज जिन्ना की तरफदारी कर रहे हैं : अनिल राजभर
अनिल राजभर ने कहा कि मस्जिद और मन्दिर में कोई फर्क नहीं है क्योंकि दोनों ही भगवान के घर हैं. भगवान का घर तो भगवा में होना ही चाहिए और विरोध वो लोग करते हैं, जिनको भगवा के बारे में पता ही नहीं है. जिनको विरोध करना हो वे करें, भगवा रंग भारत और भगवान दोनों का दर्शन कराता है. जो लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं वे संकीर्ण मानसिकता के हैं. सरकार इसकी परवाह नही करती.
Also Read: Varanasi News: किसानों को हथियार बनाना चाहता है विपक्ष, राहुल-प्रियंका बना रहे भगदड़ का माहौल: अनिल राजभर
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवा रंग मस्जिद पर लग गया तो लग गया, कोई बात नहीं. ये रंग नहीं उतरेगा अब. लोग भगवान को भी राजनीति में घसीटना चाहते हैं.
रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




