Dev Deepawali 2021: 15 लाख दीपक, 33 करोड़ देवी-देवता और शिव की नगरी, धन्य है घाट गंगा, शहर अपनी काशी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2021 8:34 PM

विज्ञापन

अर्द्धचंद्राकार काशी के घाट, गंगा पार रेती या फिर गंगा गोमती संगम पर स्‍थि‍त मार्कंडेय महादेव का धाम समेत वरुणा तट पर स्‍थि‍त रामेश्‍वर महादेव का धाम, हर तरफ रोशनी ही दिखी.

विज्ञापन
undefined

Varanasi Dev Deepawali 2021: दीपावली के बाद काशी की जनता का देव दीपावली को लेकर इंतजार खत्म हो गया. मास भर चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा में विष्णु भगवान को पूजने वाले भक्तों ने शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद पूरी काशी को दीपक की रोशनी से जगमगा दिया.

undefined

सबसे पहले पंचगंगा घाट पर देव दीपावली की शुरुआत होने की परंपरा को निभाते हुए रानी अहिल्याबाई के हाथों स्थापित हजारा दीप जलाया गया. इसके बाद समूची काशी में देव दीपावली उत्सव की शुरुआत हो गई.

undefined

काशीवासियों ने पूरी काशी के देवालयों, तालाब, सरोवर, कुंड हर जगह देवताओं की दीपावली के मौके पर दीपकों की आकर्षक सजावट की. इस दौरान रोशनी से 33 करोड़ देवी-देवताओं का महादेव की नगरी में स्वागत किया गया.

undefined

अर्धचंद्राकार स्वरूप गंगा घाट पर जब दीपकों की रोशनी जगमगाने लगी तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो चांद-सितारों से सजा आसमान धरती पर उतर आया हो. देव दीपावली के पावन अवसर पर भगवान वि‍ष्‍णु देवाधिदेव महादेव के आग्रह पर 33 करोड़ देवी-देवताओं के साथ पधारे तो समूची काशी स्वागत में उमड़ पड़ी.

undefined

काशीवासियों ने मंदिरों, घाटों समेत कई स्थानों पर दीपकों के साथ दीपावली मनानी शुरू कर दी. अदृश्य रूप से उपस्थित सभी देवी-देवता आज के दिन महादेव के साथ काशी की धरती पर दीपावली मनाते हैं.

undefined

देव दीपावली पर काशी की जनता देवालयों और घाटों की सजावट कर माता गंगा और काशी विश्वनाथ के साथ दीपावली मनाते हुए महाआरती करते हैं. काशी में नजर उठाकर देखते ही चारों तरफ रोशनी ही दिखी.

undefined

देव दीपावली के अवसर पर मां गंगा भी रोशनी से सराबोर दिखीं. आसमान के चांद तारे भी नीचे निखरी रोशनी को देखते मिले.

undefined

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद गंगा सेवा समिति ने प्रख्ताय गायिका अनुराधा पौडवाल को सम्मानित किया. उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Dev Deepawali 2021: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय… 10 तसवीरों में देखें वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola