ePaper

Varanasi News: शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर शातिर बदमाश फरार, तलाश में जुटी कई टीमें

Updated at : 29 Dec 2021 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
bihar news

वाराणसी के फूलपुर थाने से शातिर अपराधी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दबिश देना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के फूलपुर थाने से 28 दिसंबर की सुबह शातिर अपराधी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दबिश देना शुरू कर दिया है. अपराधी की निगरानी में तैनात होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है.

लूट संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया था बदमाश

शहर के फूलपुर थाने में लूट संबंधित मामलों में बदमाश सचिन सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी बड़ागांव निवासी सोमवार को चौकी इंचार्ज कठिराव ने गस्त के दौरान गिरफ्तार किया था. पुलिस ने शातिर अपराधी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया था. चौकी इंचार्ज ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर के थाने में लिखा पढ़ी कर के लॉकअप में बंद कर दिया.

शौच के बहाने चकमा देकर फरार

सुबह लॉकअप में बंद अपराधी ने ड्यूटी में तैनात होमगार्ड से शौच जाने की बात कही. पुलिस के होमगार्ड उसको थाने के बाहर सड़क पर खेत में ले गए. इसके बाद पुलिस का जवान वहीं थोड़ी दूर पर उसका इंतजार करने लगा. शातिर अपराधी सचिन सिंह होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अपराधी की तलाश में कई जगहों पर छापा मारा, लेकिन फरार शातिर अपराधी का कहीं पता नहीं चला.

Also Read: Varanasi Weather News: ठंड से कांप रही भगवान शिव की नगरी, इन Photos में देखें सर्दी का सितम
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि सचिन सिंह उर्फ सोनी शातिर अपराधी है. कपसेठी समेत अन्य थानों पर उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. फरार अपराधी पर लूट, चोरी, छिनैती समेत अन्य मामले दर्ज हैं. फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही डयूटी पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola