Ankita Murder Case: अंकिता मर्डर के बाद उत्तराखंड में भारी बवाल, BJP नेता के रिजॉर्ट पर लोगों ने लगायी आग
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Sep 2022 5:52 PM
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया. अंकित आर्य से राज्यमंत्री का दर्जा भी छीन लिया गया.
अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उत्तराखंड के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपी भाजपा नेता के वनतारा रिजॉर्ट में आग लगा दी. इसके अलावा गुस्साये लोगों ने यमकेश्वर की बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गयी. यहां तक ही आरोपियों को भी लोगों ने जमकर पीटा. रिजॉर्ट का मालिकाना हक बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है. हत्याकांड में पुलकित समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
अंकिता का हुआ पोस्टमार्टम
एम्स ऋषिकेश में अंकिता भंडारी का पोस्टमार्टम किया गया. जिसके बाद परिजन को शव सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि अंकिता का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा.
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Locals protested against BJP MLA Renu Bisht & vandalised her car as they agitated over Ankita Bhandari murder case.The MLA was escorted away by Police
3 accused,incl BJP leader Vinod Arya's son Pulkit Arya, arrested in connection with the matter pic.twitter.com/RExf8pExAS
— ANI (@ANI) September 24, 2022
भाजपा ने विनोद आर्य और अंकित को पार्टी से किया निष्कासित
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया. अंकित आर्य से राज्यमंत्री का दर्जा भी छीन लिया गया.
WATCH | #AnkitaBhandari murder case: Locals set Vanatara resort in Rishikesh, Uttarakhand on fire.
The resort is owned by BJP leader Vinod Arya's son Pulkit Arya. Three accused, including Pulkit, have been arrested in connection with the murder case. pic.twitter.com/7Zx0T6HJIB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 24, 2022
क्या है मामला
दरअसल उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट की लापता रिसेप्शनिस्ट का शव शनिवार सुबह चीला नहर से बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी की हत्या करके शव को चीला नहर में फेंक दिया गया था.
सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकारा
पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को लड़की की हत्या करने और शव चीला नहर में फेंकने का अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया. पौड़ी के एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया था कि शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया. लड़की का शव मिलने से पहले उसके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सोमवार से लापता है.
अंकिता मर्डर केस की जांच के लिए एसआईटी गठित
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता मर्डर केस की जांच एसआईटी से कराने का आदेश दे दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, आज सुबह बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया. इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. उन्होंने कहा, ‘दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है जहां पीड़िता नौकरी करती थी. पुलकित हरिद्वार से भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है. विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं. भाजपा नेता के बेटे ने गैरकानूनी तरीके से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में इस रिजॉर्ट का निर्माण कराया था जिसे शुक्रवार रात ध्वस्त कर दिया गया. धामी ने कहा, हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










