ePaper

Upcoming Smartphones: अगस्त में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन्स, लिस्ट में OnePlus और iQOO शामिल

Updated at : 01 Aug 2022 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming Smartphones: अगस्त में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन्स, लिस्ट में OnePlus और iQOO शामिल

अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है. सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस महीने भारत में अपने नये प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में लग चुके हैं. इस स्टोरी में हम अगस्त के महीने में लॉन्च होने वाले उन्ही पावरफुल स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन













Upcoming Smartphones: अगस्त में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन्स, लिस्ट में OnePlus और iQOO शामिल


Prabhat khabar Digital




Upcoming Smartphones In August:



Upcoming Smartphones In August: अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने हमें कई जबरदस्त स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग देखने को मिलने वाली है. इस लिस्ट में OnePlus 10T,Samsung Galaxy Z Fold 4, Samsung Galaxy Z Flip 4, Moto Edge 30 Ultra और iQOO 9T शामिल है.


Upcoming Smartphones | social media



OnePlus 10T



OnePlus की 10T एक काफी पावरफुल स्मार्टफोन होने वाली है. इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8+ Gen 1 चिपसेट, 6.7 इंच डिस्प्ले,50MP+ 8MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप, Android 12, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ 4660mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.


OnePlus 10T | social media



Moto Edge 30 Ultra



Motorola के स्मार्टफोन्स अपने स्टॉक Android एक्सपीरियंस के लिए पसंद किया जाते हैं. Edge 30 Ultra के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 12GB रैम, Android 12, 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP पोर्ट्रेट लेंस का इस्तेमाल किया गया है.


Moto Edge 30 Ultra | social media



Samsung Galaxy Z Flip 4



Samsung अपने इस स्मार्टफोन को 10 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 6.7 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Full HD+ डिस्प्ले, 12MP ड्यूल कैमरा, 10MP सेल्फी कैमरा,3700mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.


Samsung Galaxy Z Flip 4 | social media



Samsung Galaxy Z Fold 4



Samsung अपने इस स्मार्टफोन को 10 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस स्मार्टफोन में इनबिल्ट 128GB स्टोरेज भी दी गयी है.


Samsung Galaxy Z Fold 4 | social media



iQOO 9T



इस स्मार्टफोन को कंपनी 2 अगस्त के दिन सेल के लिए उपलब्ध कराने वाली है . इस स्मार्टफोन के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें आपको Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाई गयी है.


iQOO 9T | social media



विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola