UP Sarkari Naukri 2022: यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2022 2:07 PM
UP Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar pradesh Police) में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है.
UP Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar pradesh Police) में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है. इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट किया- “यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन.”
कुछ दिनों पहले अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया था कि रेडियो शाखा में 2430 पदों भर्ती होगी. इसके अलावा यूपी पुलिस में कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री के अनुसार, इस भर्ती के अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है. बता दें कि मंगलवार को ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले डेढ़ सालों में 10 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं. इसके बाद ही यूपी में बड़ी भर्ती का ऐलान सामने आया है.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पहले ही बताया था कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










