वाराणसी में बारिश की फुहार से बदल गया माहौल, तपती गर्मी से मिली राहत तो तस्‍वीरों में झलकी खुशी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2022 5:39 PM

विज्ञापन

कोई छत पर भीगते नजर आया तो कोई घाटों पर बारिश का नजारा कैमरे में कैद करता दिखा. सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा था. इससे लोग बारिश होने की आशंका व्यक्त करते रहे. दिनभर आसमान में बादल तैरते नजर आए. शाम को 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई. फिर काफी देर तक हुई झमाझम बारिश होती रही.

विज्ञापन

Varanasi Rain: 39-40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भोले बाबा की नगरी काशी में हुई झमाझम बारिश ने सबको राहत दे दी. चिलचिलाती धूप के बाद हुई जोरदार बारिश का स्वागत काशीवासियों ने तह-ए-दिल से किया.

undefined
मानूसन की पहली बारिश ने राहत दी

प‍िछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई. वाराणसी में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान हैं.

undefined

हालांकि, तापमान अभी भी 39-40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में हर किसी को मानसून आने का इंतजार था. देर से ही सही आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी.

undefined

गुरुवार को 3 बजे के बाद मेघ खूब बरसे. उमस से बेचैन लोगों को मानूसन की पहली बारिश ने राहत दी. कोई छत पर भीगते नजर आया तो कोई घाटों पर बारिश का नजारा कैमरे में कैद करता दिखा. सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा था. इससे लोग बारिश होने की आशंका व्यक्त करते रहे. दिनभर आसमान में बादल तैरते नजर आए. शाम को 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई. फिर काफी देर तक हुई झमाझम बारिश होती रही.

रिपोर्ट : विप‍िन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola