Live Updates

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उद्घाटन: एयरफोर्स की दिखी ताकत, शो में जेट्स की शानदार कलाबाजी

Updated:
विज्ञापन

Purvanchal Expressway LIVE: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज (16 नवंबर) पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. पीएम मोदी सुल्तानपुर में वायुसेना के हरक्यूलिस प्लेन से एक्सप्रेसवे पर लैंड किया. यहां पढ़िए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स.

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिराज-200

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उद्घाटन: एयरफोर्स की दिखी ताकत, शो में जेट्स की शानदार कलाबाजी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट्स का टच डाउन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरशो के दौरान इंडियन एयरफोर्स के सुखोई, मिराज और जगुआर फाइटर जेट्स ने टच डाउन करके अपनी काबिलियत दिखाई. इसके साथ सुखोई के साथ मिराज और जगुआर फाइटर जेट्स ने फाइव फॉर्मेशन दिखाया.

एक्सप्रेसवे पर गरुड़ जवानों का शानदार कारनामा

रूस निर्मित मालवाहक विमान से गरुड़ जवानों ने एक्सप्रेसवे को कॉर्डन ऑफ किया. इसके बाद अपने हैरतअंगेज कारनामे से मौके पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. कुछ देर तक तो लगा कि गरुड़ जवान किसी सीक्रेट मिशन को अंजाम दे रहे हैं.

एक्सप्रेसवे पर भारत की ताकत की झलक दिखी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स के विमानों के एयरशो को पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने देखा. इस दौरान फाइटर जेट्स ने शानदार करतब दिखा.

LIVE: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरशो

कोरोना संकट से सख्ती से उत्तर प्रदेश ने निपटा

कोरोना संकट पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ टीके लगाए गए हैं. इतनी जनसंख्या तो कई देशों की नहीं है. अगर कोई अपना घर बनाता है तो मिट्टी की जांच करता है दूसरी बातों को देखता है. पहले की सरकारों ने यहां बिना कनेक्टिविटी की जानकारी किए, बस वादे कर दिए, जिससे विकास कोसों दूर रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola