PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC की लास्ट डेट कल, 2000 रुपए के लिए जल्द करें ये काम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2022 8:43 AM
PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि के तहत आने वाली 12वीं किस्त के लिए आपको अपना ई-केवाईसी पूरा करवाना होगा. ई-केवाईसी की लास्ट डेट कल यानी 31 अगस्त को समाप्त हो रही है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन किसानों को सलाह दी जाती है, कि तत्काल अपने बैंक खाते को अपडेट करा लें.
PM Kisan Yojana: देश के अन्य राज्यों के किसानों की तरह उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भी केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. इस बीच किसानों के लिए जरूरी सूचना है.
दरअसल, किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब तक 11 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है. आने वाली 12वीं किस्त के लिए आपको अपना ई-केवाईसी पूरा करवाना होगा. ई-केवाईसी की लास्ट डेट कल यानी 31 अगस्त को समाप्त हो रही है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन किसानों को सलाह दी जाती है, कि तत्काल अपने बैंक खाते को अपडेट करा लें, अन्यथा कि स्थिति में आप 2 हजार रुपए की मिलने वाली आर्थिक मदद से चूक जाएंगे.
-
सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
-
इसके बाद फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर eKYC के दिख रहे लिंक पर क्लिक करें.
-
इसके बाद यहां आपको पीएम किसान में दर्ज आधार नंबर दर्ज करना होगा.
-
अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. जिसको दर्ज करने के बाद eKYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
दरअसल, देश में महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, वहीं डीजल के बढ़ते दामों से किसान भी परेशान हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना की किस्त आने के बाद उन्हें कुछ राहत मिल जाती है. यही कारण है किसानों को अक्सर अगली किस्त का इंतजार रहता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) की अगली किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर 2022 के बीच जारी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










