UP: पिता सोनेलाल की जयंती को लेकर दोनों बहनें आमने-सामने, पल्लवी पटेल व कृष्णा पटेल हुईं गिरफ्तार

UP News: Uttar Pradesh News: सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल को लखनऊ में पुलिस ने होटल हयात में रोक लिया है. बता दें कि लखनऊ के होटल हयात में पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी.
Uttar Pradesh News: सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल को लखनऊ में पुलिस ने होटल हयात से गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ के होटल हयात में पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी. बता दें कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उनकी बड़ी बहन व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिता डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं. यहां आयोजन करने के लिए पल्लवी पटेल ने भी अनुमति मांगी थी पर वह कैंसिल हो गया था.
बता दें कि अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की आज 2 जुलाई को जयंती हैं. पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया “उन्होंने अपने पिता का जयंती मनाने के लिए एक नहीं तीन-तीन जगह बुक करवाई थी लेकिन तीनों ही जगहों को कोई न कोई वजह बताकर कैंसिल कर दिया गया.” वहीं दूसरी तरफ अनुप्रिया पटेल की पार्टी की ओर से कहा गया है कि पल्लवी पटेल बिना किसी बात के हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं. उनकी पार्टी ने 18 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग कराई थी और 24 को इसकी इजाजत मिल गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










