यूपी एटीएस ने झारखंड से अपराधी को दबोचा,फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हथियार खरीदकर...

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :28 Feb 2021 7:39 AM
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने झारखंड से अपराधी को दबोचा,फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हथियार खरीदकर...

UP NEWS : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों एवं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर हथियार और कारतूस खरीदने का आरोप है. एटीएस की ओर से यह जानकारी दी गई. UP ATS,UP POLICE

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों एवं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर हथियार और कारतूस खरीदने का आरोप है. एटीएस की ओर से यह जानकारी दी गई.

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश राजकिशोर राय को शनिवार को झारखण्ड में देवघर से गिरफ्तार किया गया. बयान में कहा गया है कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड जिले का रहने वाला है और वर्तमान में बिहार के मुंगेर में रह रहा था.

गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर राय लखनऊ के एटीएस थाने में वांछित था और जांच में पता चला था कि जनपद-कानपुर नगर के कुछ ‘गन हाउस’ से फर्जी दस्तावेजों एवं शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियारों एवं कारतूसों की बिक्री की गयी है. आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के नाम व पते से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों पर कुल चार राइफल तथा 10 कारतूस पूर्वांचल गन हाउस एवं एके नियोगी एंड कंपनी जैसी दुकानों से खरीदे थे.

Also Read: Opinion Poll 2021 में असम में दोबारा भाजपा की सरकार, तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तो केरल में लेफ्ट का परचम, देखें पूरा सर्वे…

बयान में कहा गया कि मामला पंजीकृत होने के बाद से ही पुलिस को राजकिशोर की तलाश थी और शनिवार को उसे देवघर में गिरफ्तार किया गया.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola