Live Updates

Lakhimpur Kheri Violence: अखिलेश यादव हाउस अरेस्ट, लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

Lakhimpur Khiri Violence LIVE Updates: यूपी के लखीमपुर जिले में हुई हिंसा में 4 किसानों की मौत के बाद सियासी घमासान तेज हो गई है. प्रियंका गांधी को पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ��े लिया है. वहीं अखिलेश यादव के घर के बाद पुलिस की भारी तैनाती की गई है.

विज्ञापन

पानीपत-खटीमा मार्ग पर देर रात किसानों ने लगाया जाम

खीमपुर खीरी कांड के बाद यूपी में कई जगहों पर किसानों में गुस्सा है. बताया जा रहा है कि किसानों ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर देर रात जाम लगा दिया, जिसके बाद मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची

चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी जा रहे थे.

Lakhimpur Kheri Violence: अखिलेश यादव हाउस अरेस्ट, लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में

अखिलेश यादव हाउस अरेस्ट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी जाने वाले थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब तक लखीमपुर खीरी में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नेताओं को वहां नहीं जाने दिया जाएगा.

अजय लल्लू ने ट्वीट किया

प्रियंका गांधी के हिरासत में लेने पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि प्रियंका गांधी जी के कपड़े खींचे जा रहे हैं. पुलिस के द्वारा भोर के अंधेरे में उनके हाथ मोड़े जा रहे हैं. मुख्यमंत्री जी ! तानाशाही लाख कर लो, हम अन्याय और नफरत के खिलाफ कुर्बानी देने वाले लोग हैं. झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे…

प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया गया है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी का हाथ मरोड़ दिया है.

ज़िला अस्पताल के डॉ ललित कुमार ने बताया

लखीमपुर खीरी की घटना पर ज़िला अस्पताल के डॉ ललित कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बताया कि हमारे पास कुल 3 मरीज़ पहुंचे. 2 मृतक थे और एक का इलाज चल रहा था. उनके सर में बहुत चोटें थीं उनको प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई है, उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola