UP News: शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद भी मंत्रियों में नहीं बांटा गया विभाग, चर्चाओं का बाजार गर्म

Updated at : 28 Mar 2022 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद भी मंत्रियों में नहीं बांटा गया विभाग, चर्चाओं का बाजार गर्म

योगी सरकार 2.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं. बताया जा रहा है कि गृह, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और शिक्षा जैसे बड़े महकमों को पाने के लिए मंत्रियों में खींचतान चल रही है.

विज्ञापन

UP News, Yogi Government 2.0: योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को लगातार दूसरी बार देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ दो डिप्टी सीएम और 50 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. माना जा रहा है कि नए मंत्री नवरात्रि में मंत्रालय का कामकाज संभाल सकते हैं. इस बार नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू हो रही है.

योगी सरकार में कुल 53 मंत्री

योगी सरकार 2.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं. बताया जा रहा है कि गृह, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और शिक्षा जैसे बड़े महकमों को पाने के लिए मंत्रियों में खींचतान चल रही है.

Also Read: UP News: बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इनके नाम पर हो सकती है चर्चा
इन नेताओं के विभागों पर सभी की नजर

वरिष्ठ मंत्री महत्वपूर्ण विभाग चाहते हैं, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्रियों को उनकी क्षमता को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा किये जाने के पक्ष में हैं. सभी की नजरें केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, असीम अरुण, स्वतंत्रदेव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा पर टिकी हुई हैं कि इन्हें किस विभाग की कमान मिलेगी.

Also Read: इन जिलों में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, फिर भी किसी विधायक को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
योगी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री

योगी सरकार 2.0 के 16 कैबिनेट मंत्रियों में स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना का नाम शामिल है.

योगी सरकार 2.0 में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

योगी सरकार 2.0 के 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह और अरुण कुमार सक्सेना शामिल हैं.

Also Read: ब्रजेश पाठक ने यूपी के डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, ऐसा रहा है अब तक का राजनीतिक सफर
योगी सरकार 2.0 में राज्यमंत्री

योगी सरकार के 20 राज्यमंत्रियों में प्रतिभा शुक्ला, सुरेश राही मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम, मनोहर लाल मन्नू कोरी और संजय गंगवार शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola