ePaper

UP: बिहार में सियासी हलचल के बीच अब्दुल्ला आजम खान का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव के लिए रखी ये बड़ी मांग

Updated at : 09 Aug 2022 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
UP: बिहार में सियासी हलचल के बीच अब्दुल्ला आजम खान का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव के लिए रखी ये बड़ी मांग

Bihar Political Crisis: अब्दुल्ला ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए. अब्दुल्ला आजम के ट्वीट से समझा जाता है कि वह राजद और जदयू को गिले शिकवे मिटाकर साथ आने का मशविरा दे रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Political Crisis: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बीजेपी (BJP) का गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. राज्य में सोमवार को सियासी सरगर्मी तेज हो गयी. वहीं बिहार में सत्ताधारी गठबंधन के टूटने की अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान (Mohd Abdullah Azam Khan) ने टिप्पणी की है.

अब्दुल्ला ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए. अब्दुल्ला आजम के ट्वीट से समझा जाता है कि वह राजद और जदयू को गिले शिकवे मिटाकर साथ आने का मशविरा दे रहे हैं. अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- ‘बिहार में अगर सत्ता परिवर्तन होता है तो गठबंधन को श्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, ये एक लम्बी लड़ाई है और इसे जीतने के लिए अगर किसी को एक क़दम पीछे भी हटना पड़े तो इस क़ुर्बानी से पीछे ना हटे.’

Also Read: बिहार में सियासी हलचल तेज, उपमुख्यमंत्री के आवास पर देर रात तक चली बैठक, कांग्रेस प्रभारी भी पहुंचे पटना

बता दें कि बिहार में सोमवार को सियासी सरगर्मी तेज हो गयी. जदयू ने अपने सभी सांसदों और विधायकों की मंगलवार को बैठक बुलायी है, वहीं सोमवार की देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की. बातचीत का ब्योरा सामने नहीं आ पाया, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में जदयू और भाजपा के रिश्तों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चर्चा की.

बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलायी है. विधायक दल के नेता अजित शर्मा के आवास पर बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद रहेंगे. इसके पहले सोमवार को प्रभारी भक्त चरण दास पटना पहुंचे और कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम व अजित शर्मा के आवास पर पटना पहुंचे विधायकों से चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन