प्रयागराज में भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई 25 करोड़ की जमीन, अवैध मकानों पर भी चलेगा बुलडोजर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2022 6:51 AM
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत करीबियों की अवैध रूप से कब्जा की गई करीब 250 बीघे से अधिक जमीन पर बीते सप्ताह PDA द्वारा कार्रवाई के बाद अब अन्य इलाकों में भी कारवाई शुरू हो गई है.
Prayagraj News: योगी 2.0 सरकार के सत्ता में वापसी के बाद एक बार फिर से प्रदेश समेत संगम नगरी में बुलडोजर ने गरजना शुरू कर दिया है. बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत करीबियों द्वारा प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा में अवैध रूप से कब्जा की गई करीब 250 बीघे से अधिक जमीन पर बीते सप्ताह PDA द्वारा कार्रवाई के बाद अब अन्य इलाकों में भी कारवाई शुरू हो गई है.
दरअसल, जिलाधिकारी संजय खत्री के आदेश के बाद पीडीए प्रयागराज ने गयासुद्दीन इलाके से नजूल और बंजर जमीनों पर माफियाओं द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर कारवाई की गई.
बीते दिनों जिलाधिकारी संजय खत्री से रमेश चंद्र शुक्ला और अन्य ने लिखित रूप से शिकायत की थी. जिसमें कहा गया कि, धूमंगाज स्थित आरटीओ कार्यालय के पीछे गयासुद्दीन इलाके में भू- माफियाओं ने करीब 25 बीघे सरकारी बंजर भूमि पर कूटरचना कर फर्जी कागज तैयार कर कब्जा किया है. इसके साथ ही जमीन का बड़ा हिस्सा प्लाटिंग कर बेच दिया है.
जमीन की वर्तमान कीमत करीब 25 करोड़ बताई जा रही है. एसडीएम सदर सौरभ भट्ट, राजस्व कर्मी ऋतुकेश, अंशुमान सिंह, पीडीए के अधिकारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उक्त जमीन पर बुल्डोजर चलवा कर मुक्त करा लिया गया.
माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीन पर कारवाई के बाद अब पीडीए ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा जिन्होंने उक्त जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट खरीद कर मकान बनाया है. चिन्हांकन के बाद ऐसे भवनों पर भी नोटिस देने के बाद कारवाई की जाएगी. इस संबंध में राजस्व विभाग व एसडीएम द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है.
रिपोर्ट- एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










