UP Chunav 2022: छठे चरण का महासंग्राम, आज थमेगा प्रचार का शोर, सभी दलों ने लगाया पूरा जोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2022 7:50 AM

विज्ञापन

छठे फेज को लेकर सोमवार को तमाम दलों के दिग्गज नेताओं ने जोरदार प्रचार किया. भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सपा के लिए अखिलेश यादव, कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा, बसपा के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने वोट मांगा.

विज्ञापन

UP Election 6th Phase Voting Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे फेज का मतदान 3 मार्च को है. छठे फेज के लिए जारी प्रचार पर एक मार्च की शाम 6 बजे रोक लग जाएगी. छठे फेज में प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है. छठे फेज को लेकर सोमवार को तमाम दलों के दिग्गज नेताओं ने जोरदार प्रचार किया. भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सपा के लिए अखिलेश यादव, कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा, बसपा के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने वोट मांगा. दूसरे दलों के नेताओं ने भी प्रचार करके वोटर्स से समर्थन मांगा.

प्रचार के अंतिम दिन चलेगा हाई-प्रोफाइल कैंपेन

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे फेज के लिए 1 मार्च की शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. यह रोक छठे चरण के मतदान के समाप्त होने तक अर्थात 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा. छठे फेज के प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और तमाम दिग्गज नेता बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गोरखपुर और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इटवा, शोहरतगढ़, फरेंदा और बस्ती में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान करेंगी.

Also Read: UP Chunav 2022: छठे फेज में 3 मार्च को वोटिंग, मैदान में कई दिग्गज प्रत्याशी, पढ़ें उम्मीदवारों के नाम
यूपी चुनाव के छठे चरण में 10 जिलें शामिल

अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया

यूपी चुनाव के छठे फेज में 57 सीटों पर वोटिंग

कटेहरी, टांडा, आलापुर (सु), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सु), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सु), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, बैरिया, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सु), बरहज, बेल्थरा रोड (सु), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर और बांसडीह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola