UP Chunav 2022 Live Updates: रालोद ने दो और सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी, देखें लिस्ट
UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव (up chuvan 2020) के पहले चरण की नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज नई रणनीति पर मंथन हो रहा है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
दूसरे चरण के लिए नामांकन कल से
यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन कल से शुरू होगा. दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा. दूसरे चरण में कुल 2,01,42,441 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
रालोद ने दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया
सपा-रालोद गठबंधन ने दो सीटों पर और प्रत्याशियों की घोषणा की है. रामपुर मनिहारन से विवेक कांत और बिजनौर से नीरज चौधरी को टिकट दिया गया है.

युवा पूछ रहे जॉब कब मिलेगा- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपाई 70 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आए थे और पांच साल में प्रदेश के 16 लाख से लोगों की नौकरी छीन ली. अब प्रदेश के युवा पूछ रहे हैं मेरा जॉब कब मिलेगा ?
सपा ने गोंडा डीएम को हटाने के लिए चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर गोंडा के जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को पद से हटाने और गोंडा के बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है. सपा ने आरोप लगाया है कि डीएम भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव और दबाव में काम कर रहे हैं.
किसान लोग जयंत चौधरी के साथ हैं- रोहित झाखड़
जाट महासभा के उपाध्यक्ष रोहित झाखड़ ने कहा कि किसान लोग जयंत चौधरी के साथ है. हम लोग गठबंधन को वोट देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान बिरादरी का बहुत शोषण किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए