ePaper

UP Election: कांग्रेस-सपा की चुनावी यारी! अखिलेश के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं उतारेंगी अपना प्रत्याशी

Updated at : 02 Feb 2022 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election: कांग्रेस-सपा की चुनावी यारी! अखिलेश के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं उतारेंगी अपना प्रत्याशी

UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में समाजवादी पार्टी गांधी परिवार के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को नहीं उतारती है.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है. 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है. वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) मैनपुरी के कलहर सीट से चुनावी मैदान में हैं. इसी बीच, कांग्रेस ने करहल से अखिलेश यादव के सामने कैंडिडेट न उतारने का फैसला किया है. इसके साथ ही कांग्रेस (Congress) ने फैसला किया है कि वह अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की सीट जसवंतनगर पर भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी.

दरअसल, कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में समाजवादी पार्टी गांधी परिवार के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को नहीं उतारती है. इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश के खिलाफ कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारती थी. कांग्रेस ने करहल सीट पर पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी क्योंकि तब तक सपा ने करहल सीट से अखिलेश यादव को उम्मीदवार नहीं बनाया था. पार्टी ने यहां से ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था, लेकिन अब उनसे टिकट वापस ले लिया गया है. इस सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना है.

Also Read: UP Elections 2022: हाथरस पर छिड़ी जंग! सीएम योगी ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव पर कसा तंज

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने मुलायम और अखिलेश के अलावा जयंत चौधरी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था. मालूम हो कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 2017 विधानसभा चुनाव को एक साथ लड़ा था, लेकिन चुनावा हारने के बाद ये गठबंधन भी टूट गया. वहीं उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होगी. पहला चरण में 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, दूसरा में 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि तीसरा चरण में 20 चौथा चरण 23 फरवरी को वोटर्स मतदान करेंगे. 10 मार्च के यूपी समेत सभी राज्यों में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola