ePaper

UP Election: मेरठ मंडल की 28 सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती लगाएंगी दांव, इस बड़े मुद्दे को उठाने की तैयारी

Updated at : 03 Feb 2022 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election: मेरठ मंडल की 28 सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती लगाएंगी दांव, इस बड़े मुद्दे को उठाने की तैयारी

UP Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार यानी आज गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी के दिन मतदान होगा.

विज्ञापन

UP Election 2022: मेरठ मंडल की सभी विधानसभा सीटों को साधने के इरादे से बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार यानी आज गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. आगरा में जनसभा से आगाज कर मायावती ने अब एनसीआर पर फोकस किया है. इसी कड़ी में गाजियाबाद में जनसभा आयोजित की जा रही है. मायावती वहां बसपा के कामों को गिनाएंगी.

एनसीआर के साथ हाई कोर्ट की बेंच के गठन का मुद्दा

मायावती ने अपने चुनावी प्रचार का आगाज आगरा से कर दिया है. एक तरफ प्रदेश में जहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव 2022 से पहले एनसीआर का मुद्दा उठाने की तैयारी तेज कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, मायावती वेस्ट यूपी में हाई कोर्ट बेंच के गठन का भी मुद्दा उठाएंगी. वेस्ट में आने वाले मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लोगों को किसी भी तरह के केस में 700 से 750 किमी की दूरी का सफर तय कर प्रयागराज जाना पड़ता है, जोकि उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा रहता है.

Also Read: UP Election 2022: लालू यादव के दामाद पर बुलंदशहर में FIR, बिना इजाजत रोड शो निकालने पर हुई कार्रवाई
यूपी में कब होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola