UP Election 2022: सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर टिकट देने के बाद जानें बसपा चीफ मायावती का अगला कदम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बढ़ती सियासी गर्मी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली जनसभा को आज आगरा में संबोधित करेंगी. चुनाव के मद्देनजर इससे पूर्व बसपा सुप्रीमो ने न तो अब तक कोई रैली की थी और न ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली जनसभा बुधवार यानी आज होगी. आगरा में इसके लिए तैयारी भी पूरी हो गई है. बता दें कि चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो ने अब तक न तो कोई रैली की थी और न ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम.
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती सियासी गर्मी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली जनसभा को आज आगरा में संबोधित करेंगी. चुनाव के मद्देनजर इससे पूर्व बसपा सुप्रीमो ने न तो अब तक कोई रैली की थी और न ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम. कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत होगा. मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा आगरा शहर की कोठी मीना बाजार में बुधवार दोपहर आयोजित होगी. जहां मायावती आगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीधे पहुंचेंगी.
इस चुनावी जनसभा में आगरा मंडल के अंतर्गत जिलों के सभी पार्टी उम्मीदवार मौजूद रहेंगे. बसपा की चुनावी रणनीति की बात करें तो पार्टी इस बार अपने वोटर दलित के अलावा ब्राह्मण समाज पर भी पूरा फोकस जमा रही है. कहा जा रहा है कि अपनी पहली रैली में भी मायावती इस समाज को अपनी ओर करने की कोशिश कर सकती हैं.
चुनाव आयोग ने कहा है कि उनकी पहली और सबसे अहम प्राथमिकता कोरोना सुरक्षित चुनाव कराना है. इसके लिए उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए कई गाइडलाइंस की घोषणा की गई है. देश और उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी गई है. भारत के चुनाव इतिहास में पहला मौका है, जब उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी मिली है.
बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भी कोरोना संक्रमित वोटर्स के लिए कई ऐलान किए हैं. कोरोना संक्रमित या कोरेंटिन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी. कोरोना संक्रमित, संदिग्ध या कोरेंटिन में रहने वाले मरीज के लिए आयोग की टीम पहुंचेगी. इस दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी. इस सुविधा को कोरोना संक्रमित और 80 साल या उससे अधिक उम्र के वोटर्स को मिलेगी. दिव्यांगों को भी पोस्टल बैलेट देने की सुविधा का चुनाव आयोग ने ऐलान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




