UP Chunav 2022 Live Updates: आचार संहिता उल्लंघन का मामला, चुनाव आयोग ने SP महासचिव से मांगा स्पष्टीकरण
UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कयास का दौर चल रहा है. कोई इस्तीफा दे रहा है. कोई सदस्यता ले रहा है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में महाभारत चल रही है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
सपा महासचिव से चुनाव आयोग ने मांग स्पष्टीकरण
भारत निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव से 14 जनवरी को पार्टी द्वारा एसपी के लखनऊ कार्यालय में ‘सार्वजनिक सभा का आयोजन’ करके आदर्श आचार संहिता, धारा 144, कोविड प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन पर स्पष्टीकरण देने को कहा है.
आजम अब्दुल्ला कुछ देर में सीतापुर जेल से होंगे रिहा
रामपुर से सपा सांसद आजम खां के पुत्र और विधायक आजम अब्दुल्ला कुछ देर में रिहा होंगे. जमानत के पेपर सीतापुर जेल पहुंच गए हैं.
आरएलडी ने जारी की 7 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी लिस्ट
RLD Candidates Second List: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने शनिवार को पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें सात उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है. पार्टी की प्रत्याशियों की सूची में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगी हुई है. इससे पूर्व जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने रालोद का दामन थाम लिया है.
थाना भवन से अशरफ अली
बुढ़ाना से राजपाल बालियान
मीरापुर से चंदन चौहान
मुरादनगर सुरेंद्र कुमार मुन्नी
शिकारपुर से किरन पाल सिंह
बरौली से प्रमोद गौड़
इगलास से बीरपाल सिंह दिवाकर
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन
आखिरकर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भाजपा (Ramveer Upadhayaya) में शामिल हो गए. ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर उन्हें बीजेपी के प्रति आस्था की सदस्यता दिलाई गई. हाथरस की राजनीति के धुरी माने जाते हैं रामवीर उपाध्याय. बता दें कि रामवीर की पत्नी सीमा हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव आयोग की कार्रवाई पर अपनी बात रखी. इस बीच उन्होंने कहा कि अब सपा में भाजपा ही क्या किसी और दल से भी कोई नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लखनऊ में किसी भी कार्यकर्ता या नेता को टिकट की घोषणा का इंतजार करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो डिप्टी सीएम और एक सीएम होने के बाद भी स्मार्ट सिटी का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही अपनी पार्टी के लोगों को पीछे करके दूसरे दलों से लोगों को ले चुके हैं. अब चुनाव का समय पीक पर है. ऐसे में अब किसी अन्य दल के नेता की ज्वाइनिंग नहीं होगी.’
उन्होंने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी अयोध्या से तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात करते थे. मुझे इस बात की खुशी है कि BJP ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ) अपने घर भेज दिया. अब मुझे लगता है कि गोरखपुर में ही उन्हें रहना पड़ेगा अब वहां से वापस आने की ज़रूरत नहीं है.
कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन गिरफ़्तार
कैराना से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन (Nahid Hasan) को पुलिस ने किया गिरफ़्तार.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए