UP Election 2022: साइकिल रखो नुमाइश में, कमल ही खिलेगा बाइस में, अनुराग ठाकुर ने कुछ यूं सपा पर बोला हमला

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा- साइकिल रखो नुमाइश में, कमल ही खिलेगा बाइस में.
UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि साइकिल रखो नुमाइश में, कमल ही खिलेगा बाइस में. अनुराग ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है. उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर यह बातें कही.
साइकिल रखो नुमाइश में,
कमल ही खिलेगा बाइस में । pic.twitter.com/QFyD0kkwFw— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 4, 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा, मोदी जी, योगी का जोर है. यूपी में विकास चारों ओर है. बीजेपी ट्रिपल सेंचुरी लगाने की ओर है. ये बौखलाहट, घबराहट, डगमगाहट सपा, बसपा और कांग्रेस में इसलिए दिखाई देती है क्योंकि उन्होंने जमीन पर कुछ किया नहीं, जब उन्होंने सत्ता बनायी थी. उनसे कई गुना विकास योगी जी की सरकार ने किया है.
Also Read: सपा की लिस्ट में प्रत्याशी नम्बर वन जेल में और अंतिम वाला बेल पर है, अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा की लिस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा खुलकर टिकट क्यों नहीं बांट पायी. क्योंकि जब पहली लिस्ट आयी तो एक जेल वाला था, लास्ट वाला बेल पर था. बीच में जितने थे, उनका यही हाल था. कोई जेल वाला था तो कोई बेल वाला था. अपराधी छवि वाले कभी गरीब का उत्थान नहीं कर सकते. इसीलिए गरीब भी कहता है- जो टोंटी चुराते हैं, वो रोटी क्या देंगे.
Also Read: अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव से सवाल- जब लैपटॉप चलाना आता है तो डिजिटल कैंपेन से क्यों डर रहे?
दरअसल, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने कई दलों के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इसी मौके पर उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला और तंज कसा. बीजेपी में शामिल होने वालों में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजकुमारी कुशवाहा, मथुरा से नीतू सिंह, पडरौना से मनीष जायसवाल, कांग्रेस के शरत चंद्र, उदयवीर सिंह, पूर्व एमएलसी प्रदीप सिंह और बसपा के जितेंद्र सिंह लोधी शामिल हैं.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हितों की चिंता करने वाला हर व्यक्ति दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फिर एक बार यूपी में कमल खिलाने के लिए आतुर है. उन्होंने नारा भी दिया- सोच ईमानदार, काम असरदार. यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




