UP Chunav 2022: लाल सोना की नगरी फूलपुर पवाई में 2017 में भाजपा ने की वापसी, इस बार भी खिलेगा कमल?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 2:22 PM

विज्ञापन

फूलपुर पवाई क्षेत्र के लगभग 2,000 हेक्टेयर में किसान लाल मिर्च की खेती करते हैं. क्षेत्र के किसान लाल मिर्च की खेती से आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: आजमगढ़ जिले का फूलपुर पवाई विधानसभा सीट काफी अहम माना जाता है. इस विधानसभा क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर लाल सोना (लाल मिर्च) की खेती करते हैं. यहां से लाल मिर्च का अन्य राज्यों में निर्यात भी किया जाता है. फूलपुर पवाई क्षेत्र के लगभग 2,000 हेक्टेयर में किसान लाल मिर्च की खेती करते हैं. क्षेत्र के किसान लाल मिर्च की खेती से आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं. इस सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान है. फूलपुर पवाई में 10 मार्च को मतगणना होगी.

फूलपुर पवाई का सियासी इतिहास

  • 1977- पदमाकर- जेएनपी

  • 1980- अब्दुल कलाब- कांग्रेस

  • 1985- रमाकांत- आईसीजे

  • 1989, 1991, 1993- रमाकांत- बसपा, सजपा, सपा

  • 1996, 2002- रामनरेश- कांग्रेस

  • 2007- अरुण कांत- सपा

  • 2012- श्याम बहादुर- सपा

  • 2017- अरुण कांत- भाजपा

Also Read: UP Chunav 2022: दीदारगंज से कई विधायक जीतकर बने मंत्री, आज भी बदहाली पर आंसू बहा रहा क्षेत्र
फूलपुर पवाई सीट से मौजूदा विधायक

2017 में बीजेपी के अरुण कुमार यादव चुनाव जीतकर विधायक बने थे.

फूलपुर पवाई का जातिगत समीकरण

  • यादव- 58 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 43 हजार

  • मुस्लिम- 42 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

  • क्षत्रिय- 16 हजार

फूलपुर पवाई सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,06,777

  • पुरुष- 1,67,846

  • महिला- 1,38,925

  • थर्ड जेंडर- 6

फूलपुर पवाई की जनता के मुद्दे

  • लाल मिर्च की खेती से जुड़े किसानों को मदद चाहिए.

  • युवाओं को विधानसभा क्षेत्र में रोजगार चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola