ePaper

Samastipur News:बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Updated at : 27 Jan 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर मंगलवार को एसबीआई बैंक कर्मियों ने हड़ताल किया. हड़तालीकर्मियों ने भरतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर मंगलवार को एसबीआई बैंक कर्मियों ने हड़ताल किया. हड़तालीकर्मियों ने भरतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया. मांगों को लेकर नारेबाजी की. हड़ताल का आयोजन यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन के द्वारा किया गया था. हड़ताली कर्मियों का कहना था कि सप्ताह में पांच दिन काम को लेकर 8 मार्च 2024 को ही एग्रीमेंट पर आईबीए और बैंक यूनियन के द्वारा हस्ताक्षर किया गया था. लेकिन उसपर आज तक अमल नहीं किया गया है. एग्रीमेंट के मुताबिक सप्ताह में पांच दिन ही काम होना है. शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहना है. पांच दिन में 40 मिनट अधिक समय तक बैंक को खुला रखना है. हड़ताल के समस्तीपुर जिले 50 करोड का लेनदेन बाधित रहा. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि मांगे अगर नहीं मांगी जाती है आगे भी लड़ाई जारी रहेगी. प्रदर्शन में कौशल किशोर प्रसाद, ब्रजेश कुमार सिंह, लोकेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, वीर बहादुर सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola