विज्ञापन
Articles on Adarsh Nagar Colony

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.
रामगढ़ >
11:54 PM. 5 Mar
शहर में पेयजल की किल्लत से लोगों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी >11:17 PM. 23 Jun

झमाझम बारिश से नाला उफनाया, कई मुख्य सड़क पर लगा जलजमाव
मधुबनी >10:27 PM. 12 May

रांची: जवान पर हमला, स्थिति गंभीर
रांची >9:23 AM. 7 Feb

विज्ञापन
झमाझम बारिश से नाला उफनाया, कई मुख्य सड़क पर लगा जलजमाव
मधुबनी >10:27 PM. 12 May

रांची: जवान पर हमला, स्थिति गंभीर
रांची >9:23 AM. 7 Feb

पूर्व के विवाद में हुई मोलू की हत्या, तीन आरोपित
सीतामढ़ी >12:53 AM. 1 Feb

सड़क निर्माण को लेकर धरना दिया
गढ़वा >1:06 AM. 29 Jan

विज्ञापन
सट्टा बाजार में पैसा हारने से दे दी जान
झारखण्ड >1:16 AM. 19 Jan

बिजली की खपत में तीन मेगावाट तक की हुई कमी
मधुबनी >12:26 AM. 2 Jan

लगातार बारिश से कई मोहल्ले जलमग्न
मधुबनी >2:42 AM. 28 Sept

चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर >1:42 AM. 27 Sept

देवघर पुलिस ने पुटकी में की छापेमारी
धनबाद >6:10 AM. 1 Sept

पूर्व के विवाद में हुई मोलू की हत्या, तीन आरोपित
सीतामढ़ी >12:53 AM. 1 Feb

सड़क निर्माण को लेकर धरना दिया
गढ़वा >1:06 AM. 29 Jan

सट्टा बाजार में पैसा हारने से दे दी जान
झारखण्ड >1:16 AM. 19 Jan

बिजली की खपत में तीन मेगावाट तक की हुई कमी
मधुबनी >12:26 AM. 2 Jan

लगातार बारिश से कई मोहल्ले जलमग्न
मधुबनी >2:42 AM. 28 Sept

चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर >1:42 AM. 27 Sept

देवघर पुलिस ने पुटकी में की छापेमारी
धनबाद >6:10 AM. 1 Sept

