आधा दर्जन मुहल्लों में अब भी जलजमाव, जीना हुआ दुश्वार

मधुबनी : पिछले दिनों लगातार चार दिनों तक हुई मूसलधार बारिश का क्रम थमने के बाद भी शहर के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है. नगर परिषद प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्ले व सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है. शहर की कई […]
मधुबनी : पिछले दिनों लगातार चार दिनों तक हुई मूसलधार बारिश का क्रम थमने के बाद भी शहर के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है. नगर परिषद प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्ले व सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है. शहर की कई सड़कों पर तीन से चार फीट बारिश का पानी जम जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
शहर के विनाेदानंद कॉलोनी, आदर्शनगर, बिजली कॉलोनी, गोरक्षणी मुहल्ला, सदर अस्पताल, ऑफिसर कॉलोनी सहित कई अन्य मुहल्ले में जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है. लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. नतीजतन इन मुहल्ले में रहने वाले हजारों लोगों की जिंदगी घरों में ही कैद होकर रह गयी है. जिससे निजात के लिए लोग स्थानीय जिला प्रशासन व नगर परिषद की ओर टकटकी लागये हुए हैं. ताकि जलजमाव के कारण उत्पन्न नारकीय माहौल से मुक्ति मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




