शहर में पेयजल की किल्लत से लोगों की बढ़ी परेशानी
कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी में सबसे अधिक जरूरत पेयजल की होती है. लेकिन शहर की आधे से अधिक आबादी को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
पिछले दो दिन में शहर में 10 हजार लीटर पानी की मांग अधिक हो गयी है. पानी के प्लांट संचालक ने बताया कि पानी की मांग अनुरूप प्लांट से आपूर्ति नहीं हो रही है. प्लांट संचालक संजय कुमार ने कहा है कि पहले की तरह पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी देने से असमर्थ हो गया हूं. पहले एक घंटे में तीन हजार लीटर पानी मिलता था. लेकिन अभी 3 हजार लीटर पानी सुबह में पांच घंटे में मिलता है. दिन में बहुत कम पानी मिलने के कारण नये ग्राहक को पानी नहीं दे पा रहे हैं.
क्या कहते है अधिकारी
पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में शहर में 500 से अधिक समरसेबल लगाया गया है. सभी जगह लगातार लग रहे समरसेबल के कारण भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है. पानी के संरक्षण को लेकर जब तक लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक परेशानी से छुटकारा नहीं मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए