WATCH: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, Zomato ब्वॉय ने निकाला जुगाड़, घोड़े पर बैठकर की फूड डिलीवरी

Zomato Boy Horse Ride Food Delivery Viral Video – हैदराबाद से एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Zomato का डिलीवरी ब्वॉय घोड़े की पीठ पर बैठकर खाना पहुंचाने के लिए जाता नजर आ रहा है.
Zomato Delivery Boy Delivers Order On Horse Hyderabad Video Viral : नये साल के अवसर पर देश के कई हिस्सों में ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल हुई. इस हड़ताल की वजह से कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल के टैंकर नहीं पहुंच पाए और पेट्रोल पंपों पर फ्यूल शॉर्टेज की वजह से लंबी-लंबी लाइन लग गई. ऐसे में आम लोगों को और फूड डिलीवरी करनेवालों को काफी परेशानी हुई. लेकिन कहते हैं न कि जहां चाह वहां राह. सारी समस्याओं को ठेंगा दिखाते हुए Zomato के एक डिलीवरी ब्वॉय ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर अब हर कोई हैरान है. यह डिलीवरी बॉय बाइक या साइकिल की जगह घोड़े पर बैठकर फूड डिलीवरी करने निकल गया था. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
हैदराबाद की व्यस्त सड़कों पर घुड़सवार फूड डिलीवरी ब्वॉय
हैदराबाद से एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Zomato का डिलीवरी ब्वॉय घोड़े की पीठ पर बैठकर खाना पहुंचाने के लिए जाता नजर आ रहा है. लोगों ने उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. हैदराबाद की व्यस्त सड़कों पर गाड़ियों के बीच से यह डिलीवरी ब्वॉय कंधे पर जोमैटो वाला पार्सल लटकाकर जाता दिख रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है.
Also Read: OMG! मुंबई के इस बंदे ने Swiggy से मंगाया इतना खाना, जितने में घर खरीद लेंगे आपकिसी ने पूछा- घोड़े पर क्यों जा रहे हो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हैदराबाद के चंचलगुड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घोड़े पर जा रहा है और उसकी पीठ पर जोमैटो डिलीवरी वाला बैग टंगा हुआ है. उससे किसी ने पूछा कि घोड़े पर क्यों जा रहे हो? इस पर उसने बताया कि पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन है और फूड डिलीवरी करने के लिए उसकी बाइक में पेट्रोल नहीं है. ऐसे में समय पर खाना पहुंचाने के लिए उसे घोड़े पर बैठना पड़ा.
Also Read: स्विगी, जोमैटो ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर तोड़े ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड‼️VIRAL | Zomato agent delivers orders on horseback in Hyderabad amid fuel shortage and strike.
— tikhna.drishti (@DrishtiTikhna) January 3, 2024
A video of a Zomato delivery agent riding a horse in protest of fuel shortages at petrol pumps in Hyderabad has gone viral.#Zomato #Hyderabad #Telangana #India pic.twitter.com/Z2tAMM9iAs
वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
पेट्रोल की किल्लत की वजह से परेशान जोमैटो ब्वॉय द्वारा घोड़े पर फूड डिलीवरी करने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस शख्स की तारीफ कर रहा है. कुछ यूजर्स ने इस पर कमेंट किया कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन बैलगाड़ी से भी डिलीवरी होने लगेगी. वहीं, कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अगर इतनी ही लगन से हर कोई काम करने लगे, तो भारत इसी साल 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा.
हिट एंड रन केस में नये प्रावधान के विरोध में हड़ताल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन केस में नये प्रावधान लागू किये, जिसके तहत 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक के कारावास की सजा है. इस कानून के खिलाफ बीते मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल कर दी और पूरे देश में ट्रक और बसों की हड़ताल हो गई, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










