सत्यम शिवम सुंदरम 2 में इस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं जीनत अमान, बायोपिक के लिए प्रियंका को कहा परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन
सत्यम शिवम सुंदरम 2 में इस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं जीनत अमान, बायोपिक के लिए प्रियंका को कहा परफेक्ट

जीनत अमान और नीतू कपूर कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. दोनों ने यहां खूब मस्ती की और उन दिनों के कई राज भी खोलें. इस दौरान करण जौहर ने जीनत से उन अभिनेत्रियों के नाम बताने के लिए कहा जिन्हें वह अपनी बायोपिक और सत्यम शिवम सुंदरम 2 में देखना चाहती हैं.

विज्ञापन

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण हर नए एपिसोड के साथ सुर्खियां बटोरता है. यह चैट शो मशहूर हस्तियों की पर्सनल लाइफ के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे करवाता है, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटौरती है. इस वीक, दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान और नीतू कपूर ने कॉफी काउच की शोभा बढ़ाई, और यह निश्चित रूप से सीजन 8 का सबसे मजेदार एपिसोड में से एक था. दोनों स्टार्स ने कई अनसुनें किस्से सुनाएं, जिसे शायद की ऑडियंस जानते होंगे.

सत्यम शिवम सुंदरम 2 के लिए कौन सी एक्ट्रेस हैं परफेक्ट

करण जौहर ने रैपिड-फायर सेगमेंट में जीनत अमान से सत्यम शिवम सुंदरम 2 की कास्टिंग को लेकर सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है सीक्वल में कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट फिट बैठ सकती हैं. जिसपर जीनत ने कहा, आज की पीढ़ी में हमारे पास बहुत सारी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं. उन्होंने बिना देर किए दीपिका पादुकोण का नाम लिया. बता दें कि सत्यम शिवम सुंदरम साल 1978 में रिलीज हुई थी और इसमें शशि कपूर और जीनत अमान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

जीनत ने बताया कौन सी एक्ट्रेस उनके बायोपिक में कर सकती हैं काम

इसके बाद, कॉफी विद करण 8 के होस्ट करण जौहर ने जीनत से एक ऐसी अभिनेत्री को चुनने के लिए कहा, जिसे वह अपनी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाते हुए देखती हों. इस बार भी जीनत अमान ने बिना झिझक बल्कि आत्मविश्वास के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया. फिलहाल, जीनत अमान मनीष मल्होत्रा ​​की ‘बन टिक्की’ में जबरदस्त वापसी के लिए तैयार है. टीम ने हाल ही में शूटिंग पूरी की और अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट किया. वह बड़े पर्दे पर शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी. जीनत और शबाना इससे पहले ‘इश्क इश्क इश्क’ में नजर आ चुकी हैं. फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है. ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा, और मारिजके देसूजा मनीष मल्होत्रा ​​के स्टेज 5 प्रोडक्शंस के लिए फिल्म का निर्माण करते हैं.

Also Read: Zeenat Aman का इन आइकॉनिक किरदारों को निभाने का था सपना, सालों बाद अब जाकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जीनत अमान के फिल्मी करियर के बारे में

बता दें कि 1970 के दशक में, जीनत अमान ने अपनी अभिनय यात्रा शुरू की, जिसमें ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की सफलता के साथ एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा गया, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का बीएफजेए पुरस्कार दिलाया. उनका शानदार करियर ‘डॉन’ और ‘धरम वीर’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के साथ जारी रहा और ‘कुर्बानी’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में उनके यादगार प्रदर्शन ने एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया. सिनेमाई सुर्खियों में एक दशक तक चमकने के बाद, 1985 में उन्होंने मजहर खान से शादी कर ली.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola