ePaper

UP: अब उपद्रवियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं, पुलिस ने बनाई जबरदस्त स्पेशल टीम, देखें तस्वीरें

Updated at : 25 Jun 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
UP: अब उपद्रवियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं, पुलिस ने बनाई जबरदस्त स्पेशल टीम, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश में अब उपद्रवियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है. योगी सरकार ने इनसे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में 20 से 40 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल टीम बनाई है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश में अब उपद्रवियों और पत्थरबाजों की खैर नहीं है. योगी सरकार ने इनसे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में 20 से 40 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल टीम बनाई है. यह पुलिसकर्मी एंटी रॉयट फुल बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रहेंगे. जिससे यह पुलिसकर्मी पत्थरबाजों और उपद्रवियों से आसानी से निपट सकते हैं.

undefined

एंटी रॉयट फुल बॉडी प्रोटेक्टर से पुलिसकर्मियों को दंगा की स्थिति और अन्य पुलिसिंग कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी .इस बॉडी प्रोटेक्टर से पुलिसकर्मी ईट, पत्थर, बेत, चाकू ,एसिड हमलों से आसानी से बच सकेंगे. गोरखपुर जोन के 11 जिलों के 470 पुलिसकर्मी इस बॉडी प्रोटेक्टर से लैस हुए हैं.

undefined

गोरखपुर 50, देवरिया 38, कुशीनगर 38, महाराजगंज 38, बस्ती 68, संत कबीर नगर 38, सिद्धार्थनगर 38, गोंडा 29, बहराइच 48 ,बलरामपुर 29, श्रावस्ती 38 पुलिस कर्मियों की स्पेशल टीम बनाई गई है. इन पुलिसकर्मियों में 126 थानों के 284 पुलिस लाइन की 48 अधिकारियों को दिया गया है. यह इंस्ट्रूमेंट पुलिसकर्मियों को पुलिस हेड क्वार्टर से दिया गया है.

undefined

एंटी रॉयट फुल बॉडी प्रोटेक्टर के मिलने से पुलिस कर्मियों में खुशी देखने को मिली है. अब पुलिसकर्मी अपने आपको काफी सुरक्षित महसूस करेंगे. पहले दंगे और पत्थर चलने के दौरान काफी पुलिसकर्मी चोटिल हो जाते थे. लेकिन एंटी रॉयल फुल बॉडी प्रोटेक्टर के आने से वह आसानी से पत्थरबाजों और उपद्रवियों को दौड़ा कर पकड़ सकते हैं.

undefined

पुलिसकर्मियों को जो इंस्ट्रूमेंट दिए गए हैं उसमें छाती के लिए प्रोटेक्टर, कंधे के लिए प्रोटेक्टेड, ऊपरी बांह ,कोहनी ,पेट और जांघ के बीच के हिस्से और पैर के निचले हिस्से के गार्ड मिले हुए हैं .इस पूरी वर्दी का वजन 6 किलोग्राम है और उत्तर प्रदेश में यह पहली बार पुलिस कर्मियों को मिला है.

undefined

इस फुल बॉडी प्रोटेक्टर का प्रयोग जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए किया गया था.यह कवच खासकर पत्थरों के लिए है .यह 360 डिग्री तक पुलिस कर्मियों के शरीर को कवर करता है. फुल बॉडी प्रोटेक्टर दंगे के दौरान ईट -पत्थर, बेत, चाकू ,एसिड हमलों से शरीर को सुरक्षित करता है.

undefined

इस प्रोटेक्टर में बाहरी सामग्री में उच्च घनत्व वाला पॉलिथीन कपड़ा नायलॉन और एबीएस प्लास्टिक के पुजी लगे हैं. यह पुलिसकर्मियों के सीने को 37 सेंटीमीटर तक कवर करता है, इस सुरक्षा कवच को फ्री आवाजाही लंबे शेल्फ लाइफ उत्कृष्ट सुरक्षा क्षमता के साथ हल्के वजन के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola