World Disability Day: दिव्यांग संतोष दिव्यांगों के चेहरे पर ऐसे ला रहे मुस्कान, साथ देती हैं पत्नी मीना

गिरिडीह के दिव्यांग संतोष कुमार कहते हैं कि दिव्यांग व सामान्य लड़कियों को सिलाई-बुनाई के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए कमरे की व्यवस्था नहीं है. इसकी कमी खलती रहती है. सरकारी सहयोग मिले तो और बेहतर कर सकेंगे. पिछले एक दशक से वे दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं.
World Disability Day: गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड की कुशमरजा पंचायत के खटैया गांव के संतोष 75 फीसदी दिव्यांग हैं. पीजी तक पढ़ाई कर चुके संतोष 2007 से मानव विकलांग सेवा केंद्र चला रहे हैं. अपनी संस्था के माध्यम से वे करीब 40 दिव्यांग छात्रों को मदद करते हैं. दिव्यांग बालिकाओं के साथ-साथ अन्य लड़कियों को उन्होंने गांव में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई की सुविधा दी है. वे कहते हैं कि सरकारी मदद मिले, तो और बेहतर कर सकते हैं.
दिव्यांगों के चेहरे पर ला रहे मुस्कान
संतोष फेसबुक से जुड़े लोगों से आर्थिक सहयोग लेते हैं और क्षेत्र के दिव्यांगों के बीच कपड़े, किताबें एवं कॉपी का वितरण करते आ रहे हैं. इस कार्य में उनका साथ देती हैं पत्नी मीना देवी. चलने-फिरने में असमर्थ संतोष के हर कदम पर वह खड़ी रहती हैं. दिव्यांग संतोष कुमार पिछले एक दशक से दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं.
सरकारी मदद मिले, तो करेंगे बेहतर
संतोष कहते हैं कि दिव्यांग व सामान्य लड़कियों को सिलाई, बुनाई के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए कमरे की व्यवस्था नहीं है. इसकी कमी खलती रहती है. सरकारी सहयोग मिले तो और बेहतर कर सकेंगे. इस संस्था से संगीता कुमारी, संजय सिंह, दुलारी कुमारी, राज कुमार, अफरीन खातून, सुमित्रा कुमारी, विवेक कुमार, हीरालाल महतो, गोपाल कुमार, स्वाति कुमारी, चंचला कुमारी, दिव्यांग शिक्षक साबीर अंसारी, पंकज कुमार, संगीता कुमारी, दुलारी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जागेश्वरी कुमारी, कुलदीप महतो समेत 40 दिव्यांग जुड़े हैं.
Also Read: Kamaldev Giri Murder Case: CBI जांच व नार्को टेस्ट की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे परिवार के लोग
रिपोर्ट : कुमार गौरव, बगोदर, गिरिडीह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




