ePaper

World Cycling Day : सलमान खान, रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक, ये सेलेब्स एंजॉय करते हैं साइकिलिंग

Updated at : 03 Jun 2022 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
World Cycling Day : सलमान खान, रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक, ये सेलेब्स एंजॉय करते हैं साइकिलिंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स है, जो अपने आप को फिट रखने के लिए जिम के साथ-साथ साइकिलिंग करते स्पॉट किए जाते हैं. इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ जैसे कई अन्य स्टार्स शामिल है.

विज्ञापन

World Bicycle Day: हर साल 3 जून को साइकिल डे मनाया जाता है. इसका उद्देश्‍य साइकिल चलाने और इसके फायदों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है. हर रोज रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग करना हमें मोटापे, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया आदि कई बीमारियों से बचा सकता है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स है, जिन्हें साइकिल चलाना काफी ज्यादा पसंद है. वे अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए इसे रोजाना करते हैं. स्टार्स अक्सर सड़कों पर साइकिल चलाते स्पॉट किए जाते है. फैंस उनकी इन अदाओं को काफी पसंद करते है और इनसे इंसपायर होते है.

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को साइकिल चलाना काफी ज्यादा पसंद है. भाईजान अक्सर मुंबई और पनवेल में अपने फार्महाउस पर साइकिलिंग करते स्पॉट किए जाते हैं. इतना ही नहीं उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन ग्राहकों के लिए साइकिल भी बनाती है. सलमान खान इसपर ही साइकिलिंग करते हैं. एक्टर अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के तौर पर साइकिल चलाते हैं. वहीं फैंस को भी ये सलाह देते हैं.

https://www.instagram.com/p/CE7OSWGhAPB/ https://www.instagram.com/p/B6SG6ANlAhR/ रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बी-टाउन ने अपनी फिट बॉडी और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर को हाल ही में लॉकडाउन के दौरान स्वेटशर्ट और ट्रैक में साइकिल चलाते हुए देखा गया था. उन्होंने हैंड ग्लव्स जैसी साइकिलिंग एक्सेसरीज भी पहनी थी. एक कपड़े से उन्होंने चेहरे को ढंक लिया था. उनको साइकिल चलाते देख फैंस को काफी इंसपीरेशन मिली.

undefined
कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिटनेस आइकन में से एक है. उनके जैसी फिट बॉडी पाने के लिए कई सेलेब्स घंटों जिम में पसीना बहाते है. हालांकि कैटरीना कैफ को भी कई बार मुंबई की सड़को पर साइकलिंग का मजा लेते देखा गया है. एक्ट्रेस कभी सलमान खान के साथ तो कई बार बहन इसाबेल कैफ के साथ साइकिल चलाती है. एक बार एक्ट्रेस को सिर पर टोपी से लेकर जूते तक काले रंग के आउटफिट में स्पॉट किया गया था.

undefined
सारा अली खान

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान दोनों भाई-बहन की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. दोनों अक्सर एंजॉय करते स्पॉट किए जाते हैं. दोनों के वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं. इन-दोनों को भी मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते देखा गया है. दोनों भाई-बहन को साइकलिंग काफी पसंद हैं. सारा जहां ऑल-ब्लैक जिम गियर में दिखीं, वहीं इब्राहिम ग्रे रेसरबैक और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आए.

undefined
आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना काफी फिटनेस फ्रीक है. उन्हें जिम के अलावा साइकिल का मजा लेते हुए काफी बार शहर में देखा गया है. एक्टर अपनी पत्नी के साथ साइकिलिंग करते हैं. एक्टर ने कुछ महीने पहले साइकिल चलाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे थे.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola