ICC World Cup 2023 की शुरुआत आज से, Google ने बनाया खास Doodle; क्लिक कर पाएं टूर्नामेंट की पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ICC World Cup 2023 की शुरुआत आज से, Google ने बनाया खास Doodle; क्लिक कर पाएं टूर्नामेंट की पूरी जानकारी

World Cup 2023 Google Doodle Today – आईसीसी विश्व कप आज से शुरू हो रहा है. पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और रनर-अप रहे न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस साल टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड औरव दक्षिण अफ्रीका भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
  • आईसीसी विश्व कप आज से शुरू होगा, जिसमें पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

  • गूगल ने गुरुवार को एक एनिमेटेड डूडल के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व कप 2023 की शुरुआत का जश्न मनाया

  • टूर्नामेंट में 10 टीमें प्रतिष्ठित विश्व कप के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी

Google Doodle Celebrate Opening of ICC Cricket World Cup 2023 : आज यानी गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023 Opening Today) की शुरुआत हो रही है. इस अवसर पर गूगल ने एक एनिमेटेड डूडल के साथ सेलिब्रेट किया है. गूगल डूडल में बैकग्राउंड में दर्शकों की मौजूदगी में दो बत्तखों को विकेटों के बीच में दौड़ते हुए दिखाया गया है. गूगल होमपेज पर डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स के सामने टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल आ जाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) का पहला मैच आज दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा.

ODI World Cup 2023 : मेजबानी करने की बारी भारत की

क्रिकेट विश्व कप, जो हर चार साल में होता है, दुनिया के अग्रणी, सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और सबसे पॉपुलर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट मैचों में से एक है. टूर्नामेंट में 10 टीमें प्रतिष्ठित कप के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं. 1975 में इसकी शुरुआत के बाद से इस वर्ष विश्व कप का 13वां संस्करण खेला जा रहा है. और खुशी की बात है कि आईसीसी के इस सबसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करने की बारी भारत की है.

Also Read: World Cup 2023 में दिखेंगे कई नये नियम, राउंड रॉबिन फॉर्मेट, 70 मीटर से अधिक बाउंड्री, देखें खास रिपोर्ट
ODI World Cup 2023 : ग्रुप चरण में खेले जाएंगे 45 मैच

आईसीसी विश्व कप आज से शुरू हो रहा है और इसमें पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और रनर-अप रहे न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ग्रुप चरण में 45 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम को एक-एक बार सभी टीमों से भिड़ना होगा. इस साल टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड औरव दक्षिण अफ्रीका भाग ले रहे हैं.

ODI World Cup 2023 : बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

5 अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन मैच के दौरान मोटेरा क्षेत्र में नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अहमदाबाद के अन्य हिस्सों में लगभग 3,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. यहां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे. गुरुवार को क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी को लेकर लिए 16 आईपीएस अधिकारी मैदान पर रहेंगे. विभिन्न परतों वाली यही सुरक्षा व्यवस्था विश्व कप के हिस्से के रूप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले अगले मैचों में भी लागू की जाएगी. इसके अलावा उद्घाटन मैच और अहमदाबाद में खेले जाने वाले चार अन्य मुकाबलों से पहले, ट्रैफिक के भी खास इंतजाम किये गए हैं.

ODI World Cup 2023 : 12 नवंबर तक खेले जाएंगे लीग स्टेज के 45 मुकाबले

क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच पांच अक्तूबर (गुरुवार) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 12 नवंबर तक लीग स्टेज के 45 मुकाबले खेले जाएंगे. आखिरी लीग मैच भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में होगा. आठ अक्टूबर को भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. वहीं, भारत का पाकिस्तान से मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलनेवाली है.

ODI World Cup 2023 : कितनी है प्राइज मनी ?

आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 82.25 करोड़ रुपये) रखा है. विजेता टीम को चार मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 33.30 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं, दूसरी उपविजेता टीम को दो मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली हर टीम को 6.65 करोड़ रुपये मिलेंगे. लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली छह टीमों में सभी को एक-एक लाख डॉलर यानी (83.23 लाख रुपये) मिलेंगे. वहीं, ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर टीमों को 40 हजार डॉलर (33.29 लाख रुपये) की राशि दी जाएगी. इसके साथ ही, प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर का प्राइज जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग से अवॉर्ड मनी मिलेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola