Adipurush: कौन हैं ‘आदिपुरुष’ की ‘शूर्पणखा’, ये मराठी एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं, जानें उनके बारे में

Updated:
विज्ञापन
Adipurush: कौन हैं ‘आदिपुरुष’ की ‘शूर्पणखा’, ये मराठी एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं, जानें उनके बारे में

आदिपुरुष में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का रोल मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने निभाया है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की फैंस सराहना कर रहे है. तेजस्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

विज्ञापन

Adipurush Tejaswini Pandit: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी. पिछले कुछ दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. विवादों में रहने के बावजूद मूवी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि जो भी मूवी देखकर आ रहे, वो ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित को सोशल मीडिया पर खोज रहे. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

कौन हैं तेजस्विनी पंडित?

आदिपुरुष में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का रोल मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने निभाया है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की फैंस सराहना कर रहे है. तेजस्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज मौजूद है. कभी साड़ी तो क���ी वेस्टर्न आउटफिट में अपना जलवा दिखाती नजर आ रही है. इंस्टा पर उन्होंने अपने फिल्मों और सीरियल्स के पोस्टर भी शेयर किए हुए है. उन्हें इंस्टा पर 1 मिलियन लोग फॉलो करते है.

तेजस्विनी ने इस शो से लिया था एंट्री

तेजस्विनी पंडित की आदिपुरुष उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है. एक्ट्रेस ने कई मराठी सीरियल में काम किया है. उन्होंने 2004 में सीरियल आगा बाई अरेचा से अपनी करियर की शुरूआत की. इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘रण बाजार’ में काम किया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2012 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भूषण बोपचे संग सात फेरे लिए थे. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया.

आदिपुरुष की तीसरे दिन की कमाई

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने तीसरे दिन करीब 67 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन मूवी ने 86.75 करोड़ रुपये औऱ दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ये शुरुआती आंकड़े है और थोड़ बहुत फेरबदल हो सकता है. तीन दिन की टोटल कमाई करीब 219 करोड़ रुपये है.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 3: फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola