WhatsApp Update: वॉट्सएप ने पेश किया पिन मैसेज फीचर, ऐसे करें पिन और अनपिन

WhatsApp New Feature – पिन मैसेज का फीचर एंड्रॉइड के साथ आइओएस डिवाइस में दिया गया है. साथ ही डेस्कटॉप और वेब दोनों वर्जन पर भी उपलब्ध है. यह सभी मैसेज जैसे-टेक्स्ट, पोल, इमेज, इमोजी को सपोर्ट करता है.
What Is WhatsApp Pin Message Feature? सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स ग्रुप चैट के साथ पर्सनल मैसेज को पिन कर पायेंगे. यह फीचर यूजर को जरूरी मैसेज को हाइलाइट करने का ऑप्शन देता है, जिससे आप जरूरी मैसेज को सबसे पहले एक्सेस कर पायेंगे. इससे आपको मैसेज सर्च करने में ज्यादा वक्त नहीं बिताना पड़ेगा. यह नोट्स बनाने जैसा होगा.
जैसे आप अपनी बुक में कुछ जरूरी प्वाइंट को हाइलाइट कर देते हैं, वैसे ही वॉट्सएप में प्वाइंट को डायरी की तरह मेनटेन कर सकेंगे. यह एक तय समय के लिए होगा. इसमें आपको 24 घंटे, 7 दिनों और 30 दिनों का ऑप्शन मिलता है. ऐसे में आप अपनी सुविधा के मुताबिक, तय समय के लिए वॉट्सएप पिन मैसेज को सेट कर सकेंगे.
Also Read: WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंटपिन मैसेज का फीचर एंड्रॉइड के साथ आइओएस डिवाइस में दिया गया है. साथ ही डेस्कटॉप और वेब दोनों वर्जन पर भी उपलब्ध है. यह सभी मैसेज जैसे-टेक्स्ट, पोल, इमेज, इमोजी को सपोर्ट करता है. वॉट्सएप यूजर खास मैसेज को लॉन्ग प्रेस करके पसंदीदा मैसेज को पिन कर सकेंगे.

ऐसे करें पिन और अनपिन
एंड्रॉइड यूजर्स को वॉट्सएप पर मैसेज पिन करने के लिए मैसेज को होल्ड करना होगा. इसके बाद आपको मोर ऑप्शन्स को सेलेक्ट करना होगा.
इसके बाद पिन और इसके बाद ड्यूरेशन का ऑप्शन दिया जायेगा.
इसी तरह आइफोन यूजर्स टैप और होल्ड करके मैसेज को पिन कर सकेंगे.
डेस्कटॉप यूजर्स मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करके पिन मैसेज ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद पिन ड्यूरेशन को सेलेक्ट कर मैसेज पिन कर सकेंगे.
Also Read: WhatsApp Upcoming Features: 2024 में खत्म होगी नंबर की जरूरत, इस साल व्हाट्सऐप ला रहा ऐसे धांसू फीचर्सप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










