ePaper

Google Pay की इंस्टैंट लोन स्कीम, अब 111 रुपये की ईएमआई पर मिलेगा लोन

Updated at : 27 Nov 2023 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Google Pay की इंस्टैंट लोन स्कीम, अब 111 रुपये की ईएमआई पर मिलेगा लोन

Google Pay Instant Loan Scheme : गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास पेशकश की है. इसकी मदद से छोटे अमाउंट का लोन लिया जा सकेगा. गूगल पे की यह सुविधा उन यूजर्स के लिए है, जो छोटा लोन चाहते हैं.

विज्ञापन
undefined

What is Google Pay Instant Loan Scheme – गूगल पे की इस स्कीम के तहत 15,000 रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा. इस लोन का रीपेमेंट मात्र 111 रुपये की आसान मंथली ईएमआई के हिसाब से किया जा सकेगा. इससे यूजर की जेब पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा.

undefined

गूगल ने गूगल पे के जरिये हाल ही में इंस्टैंट लोन की पेशकश की है. इसके लिए बहुत कम पेपरवर्क की जरूरत होती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए सारा पेपपवर्क ऑनलाइन हो जाता है और यूजर को इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Also Read: PhonePe, Google Pay, Paytm UPI आईडी हो जाएगी बंद; जानें वजह
undefined

क्या है गूगल पे इंस्टैंट लोन स्कीम?

गूगल पे इंस्टैंट लोन स्कीम के तहत 15,000 रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा. इस लोन का रीपेमेंट मात्र 111 रुपये की आसान मंथली ईएमआई से किया जा सकेगा. इसका मतलब यह कि पेमेंट में यूजर को कोई परेशानी नहीं होगी.

undefined

गूगल पे इंस्टैंट लोन स्कीम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी, जो दिहाड़ी मजदूर हैं या फिर रोजाना के हिसाब से कमाई करते हैं, और उसी के अनुसार पेमेंट करना चाहते हैं.

Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ
undefined

गूगल पे पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.2 करोड़ है, जिन्होंने 75 करोड़ ट्रांजैक्शन और 2 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया है. गूगल ने लोन देने के लिए चार बैंकों – आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा, फेडरल और एचडीएफसी बैंक से करार किया है.

undefined

फर्जी लोन ऐप्स से रहें अलर्ट

गूगल प्ले स्टोर पर कुछ समय पहले तक फर्जी लोन ऐप्स भरे पड़े थे. गूगल ने पिछले कुछ सालों में फर्जी लोन ऐप्स को अपने प्लैटफॉर्म से बाहर करते हुए प्ले स्टोर पर अपना इंस्टैंट लोन ऐप पेश किया है. इससे लोन फ्रॉड के मामलाें की रोकथाम होगी. यहां बता दें कि गूगल पे खुद लोन नहीं दे रही है, वह इसके लिए एक प्रामाणिक स्रोत मुहैया करा रही है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola