'ECI की व्यवस्था से खुश हूं', कोलकाता में मतदान करने के बाद बोलें राज्यपाल जगदीप धनखड़

Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी गुरूवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. गुरूवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण के दिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ महानगर के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल कार्यालय (ए एंड ई) में स्थित 162 नंबर बूथ पर पहुंच कर मतदान किया.
अमर शक्ति: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी गुरूवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. गुरूवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण के दिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ महानगर के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल कार्यालय (ए एंड ई) में स्थित 162 नंबर बूथ पर पहुंच कर मतदान किया.
मतदान के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए मतदाताओं का कर्त्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि आपके मतदान से ही लोकतंत्र की जीत होगी. इसके साथ ही राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में हम दोनों ने वोट डाला है.
चुनावी तैयारी पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मतदान की तैयारियों के लिए चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा,’यहां कोरोना प्रोटोकॉल का 100 फीसदी ध्यान रखा जा रहा है. मैं चुनाव आयोग और सीआरपीएफ की ओर से की गई तैयारियों से काफी खुश हूं और चुनाव में लगे सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं.’
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. राज्य के चार जिलों के 35 सीट और शीतलकुची के एक बूथ पर पुनर्मतदान हो रहा है. राज्य में अब तक 257 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बंगाल में 292 सीटों पर मतदान होना है, बाकी के बचे दो सीटों पर 16 मई को मतदान कराया जाएगा.
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




