WB News: राजभवन में एसिड अटैक सर्वाइवर से मिले राज्यपाल सीवी आनंद, कहा- 'यह हमले मानवता के नाम पर कलंक'
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2023 2:03 PM
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को राजभवन में एसिड अटैक सर्वाइवर से मिलें. उन्होंने इस मुलाकात के बाद कहा कि एसिड अटैक मानवता के नाम पर कलंक है.
कोलकाता. राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने सात एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं से राजभवन में मुलाकात की. इनके साथ अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी आमंत्रित किया था. राज्यपाल उन्हें सुनना चाहते थे और उनकी अदम्य भावना को सलाम करना चाहते थे, जिसने उन्हें एसिड हमले के आघात से उबरने में मदद की. इस प्रक्रिया में सामाजिक कार्यकर्ता अपराजिता गांगुली और नृत्यांगना कादंबरी ने राज्य के विभिन्न जिलों से सात एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं को राज्यपाल से मिलवाने की पहल की.
मौके पर एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने राज्यपाल को आपबीती सुनायी और इस तरह के जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की. साथ ही सम्मानित रोजगार के माध्यम से पुनर्वास की गुहार लगायी. राज्यपाल ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स की बातें ध्यान से सुनीं और सांकेतिक अंतरिम राहत के रूप में प्रत्येक को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी. राज्यपाल ने यह आश्वासन दिया कि विशेषज्ञ चिकित्सक एसिड अटैक सर्वाइवर की जांच करेंगे और उन्हें राजभवन डिस्पेंसरी से सामान्य चिकित्सा भी दी जायेगी.
साथ ही राज्यपाल ने उन्हें सेल्फ हेल्प ग्रुप समूहों के साथ एकीकृत करने और आसान बैंक ऋण सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करने का भी वादा किया. राज्यपाल ने यह भी कहा कि तेजाब हमले के मामलों का शीघ्र निपटान उचित अधिकारियों के साथ किया जायेगा. एसिड अटैक सर्वाइवर्स महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद डॉ सीवी आनंद बोस ने कहा, ”” ””एसिड अटैक मानवता पर कलंक है. लेकिन नारीत्व की आंतरिक शक्ति को जानने के लिए कोई एसिड टेस्ट नहीं है. मानव आत्मा की अदम्यता को कुछ भी नष्ट नहीं कर सकता.” वहीं, राज्यपाल के व्यवहार व आवभगत से सभी एसिड अटैक सर्वाइवर बेहद प्रसंन्न व संतुष्ट नजर आयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










