Live Updates

West Bengal Breaking News : राज्यपाल सीवी आनंद को मिली Z+ श्रेणी की सिक्योरिटी

Updated at : 04 Jan 2023 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : राज्यपाल सीवी आनंद को मिली Z+ श्रेणी की सिक्योरिटी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सागरद्वीप जायेंगी. वहां गंगासागर मेले में व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगी. सचिवालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वहां पूरे इलाके का परिदर्शन कर सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लेंगी. साथ ही कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना भी करेंगी. तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, उनकी सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की तैयारियों को लेकर एक बैठक करेंगी.इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

देश की संपत्ति को नष्ट करना उचित नहीं : अधीर

वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार हो रहे हमले की घटनाओं की प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति को नष्ट करना ठीक नहीं है. प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम चौमाथा से आमडांगा के लिए बुधवार सुबह श्री चौधरी ने ””भारत जोड़ो यात्रा”” का शुभारंभ किया. मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेल्ला कुमार, प्रदीप भट्टाचार्य, रिजु घोषाल सहित प्रदेश व जिला के कई नेता शामिल थे. मौके पर श्री चौधरी से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह अन्याय है. बंगाल का प्रशासन वैसे लोगों को गिरफ्तार करे और सजा दे.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दुर्गापुर थाना के पावर हाउस बस्ती में बीते गुरुवार को पत्नी रेखा मंडल की हत्या कर शव को बॉक्स में बंद फरार आरोपी पति सुभाष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 498 ए/ 302 / 201 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

26 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के मालता ब्रिज के पास कैनिंग-बासंती रोड पर छापेमारी कर पुलिस ने 26 किलोग्राम से ज्यादा गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उनके नाम सुल्तान गायन(35), मिनारा मल्लिक(27) व संजीत नस्कर(30) बताये गये हैं. पुलिस ने बताया कि सुल्तान गायन की बीवी मिनारा मल्लिक को इससे पहले विष्णुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर छह माह जेल में रखा था.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

भाटपाड़ा अस्पताल में किशोरी की मौत पर हंगामा

उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मृत मरीज का नाम चांदनी चौधरी (17) था. वह भाटपाड़ा की निवासी थी. बताया जाता है कि बुधवार सुबह पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हो गये. परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से किशोरी की मौत का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही जगदल थाने की पुलिस स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची. तब जाकर मामला शांत हुआ. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में विशेष सुविधा पाने के लिए तृतीय लिंग के आवेदनकारी पहुंचे हाईकोर्ट

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में विशेष सुविधा की मांग करते हुए तृतीय लिंग के आवेदनकारी कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे हैं. उनका आरोप है कि ट्रांसजेंडर्स के लिए टीइटी परीक्षा में कोई विशेष स्थान नहीं है या नियुक्ति के लिए अलग कोई कोटा नहीं है. संवैधानिक अधिकार रहने पर भी वह कोई प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाते, इसलिए वे अदालत पहुंचे हैं. इसे लेकर मामला करने की अनुमिति हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने दी है.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

प्राथमिक स्तर पर और 140 नियुक्तियां हुईं खारिज,

प्राथमिक स्तर पर अवैध रूप से नियुक्त हुए और 140 लोगों की नौकरी कलकत्ता हाइकोर्ट ने खारिज कर दी. गत दिसंबर में न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने 53 ऐसे कर्मचारियों की नौकरी खारिज की थी. बुधवार को जस्टिस गांगुली ने सभी 193 लोगों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया. इससे पहले 268 लोगों की नौकरी को न्यायाधीश ने खारिज किया था. वे सभी सुप्रीम कोर्ट चले गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट से पुनर्विचार करके फैसला लेने को कहा था. इस पर अदालत ने याचियों को अपना पक्ष रखने को कहा था. फिर कोर्ट में पेश किये हलफनामे को देखने के बाद 193 लोगों की नौकरी खारिज करने और उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया.

8:45 PM. 4 Jan 238:45 PM. 4 Jan

बकाया रुपये नहीं देने पर चला दी गोली, बाल-बाल बचा व्यवसायी

पश्चिम बंगाल के बर्दवान बकाया रुपया नहीं मिलने से गुस्साये एक व्यक्ति द्वारा अपने साथी व्यवसायी पर गोली चला देने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि घटना में पीड़ित व्यवसायी बाल-बाले बच गया. घटना मंगलवार देर रात पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना के बारामुरिया ग्राम में हुई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम शेख नजमुल हुदा उर्फ साहिब है. पुलिस ने उसके पास से रिवॉल्बर भी जब्त की है.

1:47 PM. 4 Jan 231:47 PM. 4 Jan

आज गंगासागर जायेंगी सीएम 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सागरद्वीप जायेंगी. वहां गंगासागर मेले में व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगी. सचिवालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वहां पूरे इलाके का परिदर्शन कर सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लेंगी. साथ ही कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना भी करेंगी. तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, उनकी सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की तैयारियों को लेकर एक बैठक करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola