West Bengal Breaking News : अब विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर थोखाधड़ी का मामला आया सामने
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,3.2 करोड़ की सुपारी से भरे दो ट्रॉलर जब्त
पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल ( Border Security Force) दक्षिण बंगाल सीमांत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपारी तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 27 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं. इतना ही नहीं, दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन क्षेत्र में चलाये गये अभियान में बीएसएफ ने बर्मी सुपारी से भरे दो ट्रॉलर भी जब्त किये हैं, जिन्हें बांग्लादेश से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाया गया था. जब्त बर्मी सुपारी का वजन करीब 70,320 किलोग्राम है, जिनकी कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये आंकी गयी है.
अब विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर थोखाधड़ी का मामला आया सामने
शिक्षक नियुक्ति घोटाला के अलावा भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (इडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) कर रहा है. इसी बीच भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है. अब, विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने की बात सामने आयी है. बुधवार को खुद को धोखाधड़ी का शिकार बताते हुए लोगों का एक दल सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय पहुंचा. वहां उन्होंने घटना को एक लिखित शिकायत भी दी है.
कांग्रेस पार्टी को बंगाल में नहीं मिलेगी एक भी सीट
पश्चिम बंगाल में सीट-बंटवारे के समझौते को लेकर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच नोक-झोंक जारी है, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोहराया कि वह कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं देंगी. उन्होंने कहा, “हमने कांग्रेस पार्टी को मालदा में दो सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वे उस पर सहमत नहीं हुए. अब, उन्हें राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी. ममता ने बताया कि कैसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कारण समय के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ उनके अच्छे रिश्ते खराब हो गए.
पश्चिम बंगाल : I.N.D.I.A अलायंस गठबंधन को लेकर तृणमूल और कांग्रेस के रास्ते अलग
राहुल गांधी की गाड़ी पर बंगाल नहीं, बल्कि बिहार में हुआ हमला : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा राहुल गांधी की गाड़ी पर बंगाल नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार में हमला हुआ.
Rahul Gandhi : मालदा में राहुल गांधी की कार पर हमला, गाड़ी पर फेंका गया पत्थर,अधीर रंजन ने कहा,यह एक साजिश..
कोलकाता समेत जिलों में शुक्रवार तक जारी रहेगी बारिश
पश्चिम बंगाल में अचानक मौसम (Weather) ने करवट बदलना शुरु कर दिया है. बंगाल में जनवरी के अंत में अचानक तापमान 21 डिग्री के पास पहुंच गया है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री था. सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्का कोहरा भी था. लेकिन धीरे-धीरे अब सर्दी ने बंगाल को अलविदा कहना शुरु कर दिया है. नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना में बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना अधिक है. कोलकाता समेत जिलों में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार तक बारिश जारी रहेगी. शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना है.
West Bengal Breaking News Live : राहुल गांधी की गाड़ी पर बंगाल नहीं, बल्कि बिहार में हुआ हमला : ममता बनर्जी
सिउड़ी जिला कोर्ट ने विश्व भारती का दावा किया खारिज
पश्चिम बंगाल में विश्व भारती और नोबल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के बीच भूमि विवाद को लेकर चली लंबी लड़ाई के बाद सिउड़ी जिला कोर्ट में अमर्त्य सेन को बड़ी जीत मिली है.13 डिसमिल जमीन से जुड़े मामले से विश्व भारती को झटका लगा. बीरभूम जिला अदालत ने विश्व भारती के दावे को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित था, अमर्त्य सेन को परेशान करने की कोशिश थी. बताया जाता है की भूमि विवाद को लेकर विश्व भारती और अमर्त्य सेन का झगड़ा काफी समय से सुर्खियों में था.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए