Live Updates

West Bengal Breaking News : डोमजूर में थर्मोकॉल के कारखाने में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

डोमजूर में थर्मोकॉल के कारखाने में लगी आग

शनिवार सुबह डोमजूर में एक थर्मोकॉल के कारखाने में आग लग गयी. आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी भीषण थी कि कारखाने का छत टूट कर गिर गया. कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. मौके पर दमकल की तीन इंजन पहुंची और डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. हालांकि दमकल विभाग का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.

परीक्षा देकर पिता के साथ बाइक से घर लौट रही परीक्षार्थी की मौत

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके में दो बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक बाइक पर सवार माध्यमिक परीक्षा देकर घर लौट रही परीक्षार्थी की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक किशोरी का नाम सुहाना परवीन (17) बताया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को माध्यमिक परीक्षा देकर अपने पिता के साथ परीक्षार्थी सुहाना घर जा रही थी तभी तेज गति से आ रहे मनचले बाइक सवार एक युवक ने सुहाना के पिता के बाइक को जोरदार रूप से टक्कर मार दी.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तृणमूल सुप्रीमो पर कसा तंज

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा है. तृणमूल सुप्रीमो ने यहां तक कह दिया कि उन्हें इस बात का संदेह है, कांग्रेस पूरे देश में 40 सीटें भी जीत सकेगी या नहीं. इसे लेकर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी को लगता है कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ रही हैं तो यह उनकी सोच है.

यात्रा के दौरान बेटिकट पकड़े गये यात्री दे सकेंगे ऑनलाइन जुर्माना

पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल मंडल (Asansol Railway Division) के कमर्शियल विभाग की ओर से बताया गया है कि ट्रेनों में बेटिकट यात्रा पर रेलवे को जुर्माना अब ऑनलाइन दिया जा सकेगा. यात्रा के दौरान टीटी को यह अदा किया जा सकेगा. इसकी शुरुआत आसनसोल रेल मंडल में जल्द ही चालू होगी. कुछ ऐसे महत्वपूर्ण ट्रेनों पर विचार किया जा रहा है जहां इसे लागू किया जायेगा. रेलवे में अधिकतर सुविधाएं ऑनलाइन हो गयी हैं. इसी कड़ी में अब जुर्माना शामिल हो गया है. उल्लेखनीय है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान टीटी द्वारा जुर्माना लगाये जाने पर कई बार ऐसा होता है कि नगद पैसे उपलब्ध नहीं होते.

माध्यमिक परीक्षा के दौरान फिर लीक हुआ अग्रेंजी का पेपर

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा (Madhyamik Exam) शुरु होने के साथ ही प्रश्न पत्र लीक होने का सिलसिला शुरु हो गया है. बंगला विषय के बाद अब अग्रेंजी का पेपर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. शनिवार को भी मालदह जिले से ही प्रश्नपत्रों को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों के अनुसार,शनिवार को माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद मालदह जिले के इनायतपुर हाई स्कूल से अग्रेंजी का प्रश्नपत्र लीक हो गया. उस घटना में छह अभ्यर्थियों की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी थी. इनमें चार छात्र और दो छात्राएं हैं. बोर्ड सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि आरोपी अभ्यर्थियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए प्रश्न पत्र में क्यूआर कोड को लाल स्याही से काट दिया था. लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ.

Madhyamik Exam 2024 : माध्यमिक परीक्षा के दौरान फिर लीक हुआ अग्रेंजी का पेपर

जाली अधिवास प्रमाणपत्र गिरोह मामले में सीबीआई ने कोलकाता व उत्तर 24 परगना जिले में 8 स्थानों पर छापा मारा

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में भर्तियों में सीमावर्ती इलाकों के निवासियों के लिए उपलब्ध फायदे हासिल करने के लिए जाली अधिवास प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के आरोपों पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और 24 उत्तर परगना जिले में आठ स्थानों पर छापे मारे गये. सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पिछले साल अगस्त में इस मामले की जांच संभाली थी. ऐसे आरोप हैं कि सशस्त्र बलों और सीएपीएफ में फर्जी अधिवास प्रमाणपत्रों के जरिए कई अभ्यर्थियों की अवैध भर्ती की गयी. इन प्रमाणपत्रों में उन्हें सीमावर्ती इलाकों का दिखाया गया और इस तरह उन्हें कम कट-ऑफ अंकों पर भी उत्तीर्ण कर दिया गया.

WB : जाली अधिवास प्रमाणपत्र गिरोह मामले में सीबीआई ने कोलकाता व उत्तर 24 परगना जिले में 8 स्थानों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola