West Bengal Breaking News : राशन भर्ती घोटाला मामले में ईडी की नजर में एक और मंत्री

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में सैगल से पूछताछ करेंगे एनआइए अधिकारी

पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में हुए मवेशियों की तस्करी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के अलावा उनके पूर्व अंगरक्षक सैगल हुसैन उर्फ सहगल भी गिरफ्तार हैं. दोनों ही फिलहाल न्यायिक हिरासत की अवधि तिहाड़ जेल में काट रहे हैं. अब, बीरभूम के मोहम्मद बाजार इलाके में भारी परिमाण में बरामद किये गये विस्फोटक बरामदगी मामले की जांच के दायरे में दोनों आये हैं. मामले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) कर रहा है.

गृह मंत्रालय ने राजभवन को पत्र जारी कर राज्यपाल के यात्रा खर्चों की मांगी मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पत्र लिखकर राजभवन से राज्यपाल सीवी आनंद बोस के यात्रा खर्च का बकाया मांगा है. यह पत्र सीवी आनंद बोस के राजभवन में कार्यभार संभालने की वर्षगांठ के 15 दिन बाद भेजा गया था. सूत्रों का दावा है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर हवाई किराया, हेलीकॉप्टर किराया और ट्रेन किराया का करीब 3 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है.

भारी मात्रा में अवैध पटाखे सहित एक गिरफ्तार 

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन दो नम्बर ब्लाक के तुरका इलाके में पुलिस ने अवैध पटाखे के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे को बरामद किया.पुलिस ने एक पटाखे कारोबारी को गिरफ्तार किया.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम सरताज अली है.गौरतलब है कि पुलिस को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से पटाखे बनाने के साथ साथ भारी मात्रा में अवैध पटाखे को छिपाकर रखा गया है.जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी.इलाके में अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान पुलिस ने तीन बोरे पटाखे और पटाखे बनाने के मसाले को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

कोलकाता में एक और युवक की रहस्यमय हालत में गयी जान

शहर में एक बार फिर लहूलुहान हालत में एक युवक को सड़क किनारे से बरामद किया गया. तुरंत उसे वहां से आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. घटना मंगलवार सुबह श्यामबाजार के निकट एवी स्कूल के मुख्य गेट के निकट की है. खबर पाकर श्यामपुकुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आनुमानिक 45 वर्षीय मृतक के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके सिर के पिछले हिस्से में और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. शव की हालत देखकर पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि किसी तरह से दुर्घटना का शिकार वह हुआ है. शुरुआती जांच में यह भी आशंका लगायी जा रही है कि यह हत्या का मामला हो सकता है. स्थानीय लोगों ने 45 वर्षीय उक्त युवक का चेहरा तो पहचान लिया, लेकिन उसका नाम नहीं बता सके. उसकी मृत्यु कैसे हुई? यह एक रहस्य का विषय बना हुआ है.

मातृभूमि महिला स्पेशल में जल्द लगेगा फस्ट क्लास कोच

मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों (Local Train) की तर्ज पर पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में भी लोकल ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है. सियालदह मंडल के प्रबंधक दीपक निगम ने मातृभूमि महिला स्पेशल का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान प्रथम श्रेणी में दी गयीं सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली. जानकारी के अनुसार सियालदह-राणाघाट के अलावा सियालदह-नैहाटी और सियालदह से बैरकपुर मार्ग पर मातृभूमि महिला स्पेशल ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच लगेगा.

विधानसभा सत्र से सस्पेंड किये गये शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को विधानसभा के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी का अपमान किया है. इससे पहले 28 मार्च 2022 को शुभेंदु समेत पांच बीजेपी विधायकों को निलंबित कर दिया गया था. उस सत्र से पहले बीजेपी के दो विधायकों को निलंबित कर दिया गया था. कुल सात विधायक निलंबित किये गये. हालांकि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola