Live Updates

West Bengal Breaking News : लोकसभा चुनाव में 96 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

जेयू में आठ महीने से स्थायी वीसी नहीं, प्रशासनिक कामकाज ठप

पिछले सात महीने से भी अधिक समय से जादवपुर यूनिवर्सिटी में स्थायी कुलपति का पद खाली पड़ा है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस राज्य विश्वविद्यालयों के चांसलर हैं. विश्वविद्यालय में दो कार्यवाहक वीसी हैं. दोनों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया गया और फिर बर्खास्त कर दिया गया. राजभवन ने पिछले साल 17 अगस्त को कार्यवाहक वीसी बुद्धदेव साव की नियुक्ति की थी. राज्यपाल ने गत वर्ष 23 दिसंबर को विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें हटा दिया. राज्य शिक्षा विभाग ने राज्यपाल के साथ लगातार मतभेद के चलते अगले दिन वीसी साव को बहाल कर दिया. लेकिन दीक्षांत समारोह चांसलर ( राज्यपाल) के बिना हुआ. तभी से वीसी छुट्टी पर हैं. इस कारण संस्थान में महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक मामले निलंबित हैं.

28 जनवरी से जिलों का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) अगले सप्ताह से जिलों के दौरे पर जा रही हैं. उनका यह दौरा मुख्य रूप से उत्तर बंगाल से शुरू होगा. बुधवार को पूर्व बर्दवान में कार्यक्रम के बाद महानगर लौटते वक्त सीएम के सिर में चोट लगी थी, जिससे वह अभी तक पूरी तरह उबरी नहीं हैं. इस बीच, वह अगले सप्ताह से आठ जिलों के दौरे पर रवाना हो रही हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 जनवरी से लगातार आठ जिलों का दौरा करेंगी और प्रत्येक जिले में सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जहां वह लोगों के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचायेंगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी…

कोलकाता पुलिस ज्वाइन करेंगे बंगाल के 100 पुलिसकर्मी, भांगड़ डिविजन में होगी पोस्टिंग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर हाल ही में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ डिविजन को कोलकाता पुलिस में शामिल किया गया है. इसके बाद भांगड़ डिविजन के अंतर्गत चार नये थानों भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट व चंदनेश्वर का गठन किया गया. बताया जा रहा है कि उक्त थानों में पर्याप्त फोर्स नहीं होने के कारण हाल के दिनों में भांगड़ में रह-रहकर हो रहीं राजनीतिक झड़पों पर काबू पाने के लिए कोलकाता पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. उक्त इलाका कोलकाता पुलिस के लिए नया होने के कारण भी वहां किसी भी बड़ी घटना को काबू में करने में अधिक समय लग रहा है.

West Bengal Breaking News : कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का निधन

मिथुन चक्रवर्ती,उषा उत्थुप,सत्यव्रत मुखर्जी को पद्म भूषण सम्मान

केंद्र सरकार ने देश के 132 विभूतियों को पद्म सम्मान (Padma Awardnhjbn m) से सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें पांच विभूतियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. इन 132 विभूतियों में पश्चिम बंगाल के कुल 11 लोग शामिल हैं. राज्य के पांच विभूतियों को पद्म भूषण व आठ को पद्मश्री सम्मान दिया जायेगा.जानकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती (कला), सत्यव्रत मुखर्जी (पब्लिक अफेयर्स) और उषा उत्थुप (कला) को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा, जबकि गीता रॉय बर्मन (कला), तकदिरा बेगम (कला), डॉक्टर नारायण चक्रवर्ती (विज्ञान व प्रौद्योगिकी), रतन कहार (कला), दुखु माझी (सामाजिक कार्य), सनातन रुद्र पाल (कला) , एकलव्य शर्मा (विज्ञान व प्रौद्योगिकी), नेपाल चंद्र सूत्रधार (कला) को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जायेगा.

West Bengal : मिथुन चक्रवर्ती,उषा उत्थुप,सत्यव्रत मुखर्जी को पद्म भूषण सम्मान

ममता बनर्जी ने कहा, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने खेलाश्री सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कोलकाता के अलीपुर स्थित धनधान्य ऑडिटोरियम में राज्य के 322 खिलाड़ियों को खेलाश्री सम्मान प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के पूर्व प्रमुख खिलाड़ियों को मासिक अनुदान देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनता है व उसे नौकरी की जरूरत है, तो राज्य सरकार की ओर से उसको नौकरी दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने मंच पर घोषणा के साथ ही राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को इसके लिए आवश्यक कानून बनाने का निर्देश दिया.

Mamata Banerjee : 28 जनवरी से जिलों का दौरा करेंगी ममता बनर्जी, कर सकती है कई बड़ी घोषणाएं

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद, आज तैनात रहेंगे 2500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज रेड रोड पर आयोजित होनेवाली परेड के लिए महानगर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. सड़क से लेकर जलमार्ग तक, हर तरफ पुलिस की कड़ी निगरानी है. कोलकाता पुलिस की तरफ से पूरे महानगर में सुरक्षा के लिए 2,500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) संतोष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गणतंत्र दिवस पर रेड रोड को 17 जोन और 125 सेक्टर में बांटा गया है.

West Bengal : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद, आज तैनात रहेंगे 2500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola