West Bengal Breaking News : कल कोलकाता पुलिस की हाफ मैराथन को लेकर कई सड़कें कुछ समय के लिए रहेंगी बंद
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कोर्ट में सशरीर हाजिर हुईं सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां
पश्चिम बंगाल में फ्लैट धोखाधड़ी के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अलीपुर जजेज कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था. उसी निर्देश के अनुसार, शनिवार को अपराह्न वह अदालत में पेश हुईं. साथ ही मामले को लेकर अदालत में उन्होंने कुछ दस्तावेज भी लाया था. कोर्ट में पेशी को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल किये जाने पर उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया.इससे पहले, नुसरत कई बार मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुई थीं. हर बार वह अपनी व्यस्तता का हवाला देती रहीं. गत मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई के दौरान सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था.
कल कोलकाता पुलिस की हाफ मैराथन को लेकर कई सड़कें रहेंगी बंद
कल कोलकाता पुलिस की हाफ मैराथन को लेकर कई सड़कें कुछ समय के लिए रहेंगी बंद.आज रात 10 बजे से रेड रोड पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा .
धर्म के नाम पर देश को बांट रहीं तृणमूल व भाजपा : दीप्शिता धर
पूर्व बर्दवान के रायना के पहलनपुर में माकपा की जनसभा के मंच से पार्टी की छात्र इकाई एसएफआइ की नेता दीप्शिता धर ने केंद्र की भाजपा व राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया. कहा कि दोनों पार्टियां मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश को बांटने पर तुली हैं. आरोप लगाया कि तृणमूल के मंत्री व नेता बस कटमनी लेने के लिए राजनीति कर रहे हैं, उन्हें जनता की भलाई से कोई मतलब नहीं है. ये लोग जनता का हक मार कर अपना व अपने लोगों के जेब भर रहे हैं.
WB News : ममता बनर्जी के खिलाफ सुकांत मजूमदार की कथित विवादित टिप्पणी पर तृणमूल का पलटवार
तृणमूल पार्षद ने ‘टॉमी-पोमी’ शादी की सालगिरह पर लाखों किया खर्च
पश्चिम बंगाल के तृणमूल पार्षद पर भाजपा पार्षद सजल घोष (Sajal Ghosh) ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने अपने पालतू जानवर टॉमी और पोमी की सालगिरह का आयोजन किया है. इस सालगिरह में लाखों रुपये का खर्च किया गया है. इस सालगिरह को मनाने के लिये पार्क स्ट्रीट में एक मकान किराये पर लिया गया है. जहां बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया है. भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर तृणमूल पर जमकर कटाक्ष किया है.
WB : तृणमूल पार्षद ने ‘टॉमी-पोमी’ शादी की सालगिरह पर लाखों किया खर्च, भाजपा ने लगाया आराेप
राज्यपाल के अभिभाषण के बिना होगा विधानसभा का बजट सत्र
बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के बिना ही शुरू होगा, ऐसी संभावना जतायी जा रही है. विधानसभा के बजट सत्र से पहले हर साल ही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होती है, तो क्या इस लंबी परंपरा को तोड़ दिया जायेगा ? आमतौर पर बजट सत्र का उद्घाटन राज्यपाल के संबोधन से शुरू होता है. ज्ञात हो कि विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होने वाला है. ऐसे में कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल ही में कई मुद्दों पर राज्य सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच दूरियां बढ़ी हैं. चाहे विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का मामला हो या कई विधेयकों पर हस्ताक्षर करने का. राज्य सरकार और राज्यपालों का टकराव एक से अधिक बार सामने आया है.
WB : दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कहा, सीएम की सद्भावना रैली में कोई हिंदू नहीं होगा शामिल
बीरभूम अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार
बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल केबीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके के शीतल ग्राम स्थित कैनल के पास से एक नाबालिग लडकी के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग को सुरक्षित रामपुरहाट के छितापुर इलाके से शनिवार को बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को आज रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने बताया की घृत आरोपी का नाम राज माल (22) है. पुलिस ने बताया इस घटना में एक और आरोपी की तलास की जा रही है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए