Live Updates

West Bengal Breaking News : पहली बार पुस्तक मेले में आ सकते हैं सजायाफ्ता कैदी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

जादवपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जादवपुर में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को आरोपी को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. अदालत सूत्रों के मुताबिक सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सुनंदा गुप्ता ने आरोपी की जमानत का विरोध किया. उन्होंने पीड़िता की मेडिकल जांच और गोपनीय बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया. अदालत ने दोनों ही मांगों को मानकर पीड़िता की मेडिकल जांच और गोपनीय बयान का आवेदन स्वीकार कर लिया. इसके साथ आरोपी को 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

दो गांजा तस्करों को 10-10 वर्ष की सजा

सीआइडी ने खड़गपुर से 40 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके नाम देवाशीष दास और बाप्पा दास हैं. पश्चिम मेदिनीपुर के चतुर्थ एनजीपीएस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष कारावास एवं एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. अदालत में सीआइडी की तरफ से बताया गया कि आरोपियों को 14 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था. जेल में रहने के दौरान इनमें से बाप्पा ने इस मामले के जांच अधिकारी को धमकी भरा फोन किया था. इसके बाद मेदिनीपुर जेल में रेड कर जेल के वार्डन ने दो मोबाइल फोन उसके सेल से बरामद किया था.

ममता बनर्जी के खिलाफ सुकांत मजूमदार की कथित विवादित टिप्पणी पर तृणमूल का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी से माफी मांगने की मांग करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के खिलाफ की गयी ‘आपत्तिजनक टिप्पणियां’ उनकी ‘उग्र मानसिकता’ को दर्शाती है. तृणमूल की प्रतिक्रिया सुकांत मजूमदार द्वारा प्रेस से हाल में की बातचीत के दौरान ममता बनर्जी के बारे में कथित तौर पर विवादित शब्द का इस्तेमाल करने के बाद आयी है.

ग्राहक सेवा केंद्र से सावधि जमा के नाम पर 10 लाख का गबन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले ( Birbhum district) के लाभपुर में एक सरकारी बैंकके ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारियों पर कई ग्राहकों के 10 लाख रुपये से ज्यादा की राशि का गबन करने का आरोप है. सावधि जमा के नाम पर यह राशि लेकर आरोपी फरार हो गये हैं. इस बाबत शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस को बताया गया है कि हाल में लाभपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने रुपये सावधि जमा करने सरकारी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में गये थे. ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने तीनों सदस्यों से चार लाख 80 हजार रुपये ले लिये और कहा कि सावधि जमा हो गया है.

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कहा, सीएम की सद्भावना रैली में कोई हिंदू नहीं होगा शामिल

पश्चिम बंगाल भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee) की सद्भावना रैली में कोई हिंदू शामिल नहीं होगा. कुछ तत्व ऐसे हैं, जो वहां जायेंगे. उन्होंने कहा कि राम के खिलाफ तृणमूल रैली निकाल रही है. सद्भावना रैली निकालने से पहले तृणमूल को अपने भीतर सद्भावना लाना होगा. सद्भावना रैली के नाम पर हिंदू विरोधियों को एकजुट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिसके शरीर में हिंदू का खून है, शायद वह रैली में नहीं जायेगा. जो अपराधी है, तृणमूल की शरण में है, ऐसे लोग ही रैली में जायेंगे. उन्होंने कहा कि सीएए संसद से पास होने के बाद जिन लोगों ने ट्रेनों व बसों में आग लगायी, रेल लाइन तोड़ दिये, ऐसे कुछ देशद्रोही किस्म के लोग रैली में दिखेंगे.

कांकसा गैस लिफ्टिंग कंपनी के गेट के समक्ष आदिवासी समुदाय का विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी ग्राम पंचायत अधीन आकंदरा ग्राम स्थित एक निजी गैस लिफ्टिंग कंपनी के गेट के समक्ष शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. सुबह से ही भारत जकात माझी परगना महल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. इसके कारण उक्त कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. उत्तेजना व तनाव को देखते हुए कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola