West Bengal Breaking News : 500 रुपये के नोट पर हो राम मंदिर की तस्वीर : सौमित्र खां
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
500 रुपये के नोट पर हो राम मंदिर की तस्वीर : सौमित्र खां
दुर्गापुर बैराज के घाट पर स्नान करने के बाद विष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां ने कहा कि भारत-वर्ष में हिंदू अस्मिता व गौरव बहाल हो रहा है. सनातन आस्था के प्रतीकों व केंद्रों को पुनर्जीवित किया जा रहा है. पांच सदियों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन कर तैयार है. अब 22 जनवरी को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. ऐसे में सनातन आस्था के प्रतीकों को नये सिरे से रेखांकित किया जाना चाहिए, इस क्रम में 500 रुपये के भारतीय नोट पर अयोध्या में बने राम मंदिर की तस्वीर होनी चाहिए. धातुई मुद्रा पर भी राममंदिर की आकृति उकेरी जानी चाहिए. ऐसा करना युक्तिसंगत होगा. सांसद ने चिंता जतायी कि भारत के इतिहास में हिंदू राजाओं के शौर्य व पराक्रम को उस अनुपात में वर्णित नहीं किया गया, जिस अनुपात में दूसरे नरेशों व राजाओं का किया गया.
नये साल की शुरुआत में हाथी के हमले से एक की मौत
नये साल की शुरुआत में ही हाथी के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना जिले के बरजोड़ा थाना अंतर्गत गोपबांदी गांव की है. मंगलवार की सुबह स्थानीय निवासी शंभुनाथ मंडल (72) को उसके घर के सामने ही एक हाथी ने मार डाला. खबर पाकर स्थानीय विधायक आलोक मुखोपाध्याय के घटनास्थल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया. विधायक ने इस घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बांकुड़ा के बरजोड़ा ब्लॉक के गोपबांदी गांव से सटे वन क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का एक समूह है.
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ममता बनर्जी निकालेगी रैली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ममता बनर्जी कोलकाता में रैली निकालेगी .
दक्षिणेश्वर स्काईवाॅक को तोड़ने नहीं देंगे : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा दक्षिणेश्वर स्काईवाॅक को तोड़ने नहीं देंगे. इसके लिये चाहे मुझे जो भी कर
बंगाल में तेजी से बदलेगा हवा का रुख
पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार परिवर्तन नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है. वहीं इन हालात में उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा. ऐसा माना जा रहा था कि माघ महीने की शुरुआत से ही बारिश के कारण राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मंगलवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है. मंगलवार को पूरे दिन कोलकाता का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. फिलहाल कोलकाता का आसमान बादलों से साफ है लेकिन बुधवार से शहर में छिटपुट बारिश का अनुमान है.
फ्लैट धोखाधड़ी मामले में नुसरत जहां की फिर बढ़ी मुश्किलें
अभिनेत्री और बशीरहाट से तृणमूल सांसद नुसरत जहां (Trinamool MP Nusrat Jahan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. फ्लैट ‘धोखाधड़ी’ मामला अब भी अलीपुर कोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है. अलीपुर अदालत ने अभिनेत्री को मामले में सशरीर पेश होने का आदेश दिया है. उस आदेश को चुनौती देते हुए नुसरत ने अलीपुर जज कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. न्यायाधीश की अदालत ने अलीपुर अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. जज ने कहा कि निचली अदालत के आदेश में कोई गलती नहीं है. इसलिए नुसरत को फ्लैट धोखाधड़ी मामले में पेश होना होगा. मंगलवार को वकील कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा कि वे अलीपुर कोर्ट में जज की अदालत के आदेश को बरकरार रखने का मुद्दा उठाएंगे.
Nusrat Jahan : फ्लैट धोखाधड़ी मामले में नुसरत जहां की फिर बढ़ी मुश्किलें,सशरीर अदालत में पेश होने का निर्देश
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए