ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : महालया के दिन 42 गंगाघाटों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था

Updated at : 13 Oct 2023 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : महालया के दिन 42 गंगाघाटों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

मोटरसाइकिल से गिरकर चालक की मौत 

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत गोपीबल्लभपुर थाना के आलमपुर अंचल अंतर्गत बाकड़ा इलाके में मोटरसाइकिल से गिरकर चालक की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बुधूराम नायक (53)है.वह इलाके में स्थित एक बैंक में कार्यरत था.वह अपने घर से बैंक की ओर जा रहा था.मोटरसाइकिल की गति अत्यधिक तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया.वह मोटरसाइकिल से गिरकर छिटक गया.जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.उसे जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया.अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गयी.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

अवैध निर्माण पर नकेल कसने के लिए पूजा बाद उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मेयर

महानगर में अवैध निर्माण को लेकर लगातार कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को शिकायतें मिल रही हैं. ऐसे में नकेल कसने के लिए निगम के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं. सब कुछ ठीक रहा तो अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों को लेकर मेयर पूजा के बाद निगम के बिल्डिंग विभाग के बोरो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों के साथ बैठक करेंगे. अब तक अवैध निर्माण से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर बैठक में चर्चा की जायेगी.

5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

महलया के दिन सर्कुलर रेलवे की चार जोड़ी ट्रेने रहेंगी रद्द

14 अक्तूबर को महलया के दिन तर्पण के लिए गंगा घाटों पर होने वाली लोगों की भारी भीड़ के मद्देनजर पूर्व रेलवे ने कई सर्कुलर ट्रेनों को जहां रद्द किया है, वहीं कुछ के मार्ग और प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तन किया है. इस दिन जहां चार जोड़ी इएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कई इएमयू ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. 14 को रद्द चार इएमयू लोकल में 30412, 30416, 30411 और 30451 हैं. 14 अक्तूबर को सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक सर्कुलर रेलवे की ट्रेनों के गंतव्य में परिवर्तन किया गया है. उसमें छह जोड़ी इएमयू लोकल को कोलकाता स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. तीन जोड़ी इएमयू लोकल को सियालदह नॉर्थ स्टेशन से डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है. तीन जोड़ी इएमयू लोकल को बालीगंज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा और बालीगंज-कांकुरगाछी रोड के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा. दो इएमयू लोकल ट्रेनों को कांकुरगाछी रोड-बालीगंज से माझेरहाट की ओर मोड़ दिया जायेगा. इसके अलावा 30135 माझेरहाट-राणाघाट स्पेशल माझेरहाट स्टेशन से शाम 6.13 बजे रवाना होगी.

5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

राज्यपाल ने कॉफी पर मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित,

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ( Governor CV Anand Bose) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को पत्र लिखकर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति पर बात-चीत के लिए उन्हें राजभवन आमंत्रित किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के नव नियुक्त अंतरिम कुलपतियों के भत्तों पर रोक लगाने और राज्यपाल को मुख्यमंत्री के साथ बात-चीत करने के लिए कहने के बाद बोस ने कुलपतियों की नियुक्ति पर गतिरोध दूर करने के लिए ममता बनर्जी को यह पत्र लिखा है.

5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

17 को कालिम्पोंग का दौरा करेगा चार मंत्रियों का समूह

उत्तर-पूर्व भारत के सिक्किम में आयी बाढ़ की वजह से बंगाल में कालिम्पोंग में काफी असर पड़ा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैबिनेट बैठक के दौरान इसे लेकर चिंता व्यक्त की और उन्होंने राज्य के चार मंत्रियों को कालिम्पोंग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया. कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार मंत्रियों शबीना यासमीन, श्रीकांत महतो, सत्यदेव बर्मन व गुलाम रब्बानी 17 अक्तूबर को कालिम्पोंग जायेंगे और अगले तीन दिनों तक वहां शिविर में रहेंगे. इस दौरान चारों मंत्री वहां हुए नुकसान का जायजा लेंगे और इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौपेंगे. श्री गुहा ने बताया कि इससे पहले राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास के नेतृत्व में मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था.

5:55 PM. 13 Oct 235:55 PM. 13 Oct

पूजा की छुट्टी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में खुलेगा कंट्रोल रूम

इस वर्ष 18 से 29 अक्तूबर तक सरकारी छुट्टी रहेगी. ऐसे में पूजा की छुट्टी के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग तो खुला रहेगा. पर स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारी छुट्टी पर रहेंगे. ऐसे में छुट्टी की वजह से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग मुख्यालय स्वास्थ्य भवन में कंट्रोल रूम खोला जायेगा. विभाग के अंदरूनी कामकाज को करने के लिए कंट्रोल रूम खोले जायेंगे. 18 अक्तूबर से कंट्रोल रूम खुल जायेंगे. दूसरी ओर, दुर्गापूजा के दौरान महाष्टमी व विजय दशमी के मौके पर सरकारी अस्पतालों के आउटडोर बंद रहेंगे. हालांकि छुट्टी के दौरान भी सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन विभाग खुले रहेंगे.

11:02 AM. 13 Oct 2311:02 AM. 13 Oct

पूजा के पहले सभी सड़कों की मरम्मत करने का निर्देश

अगले कुछ दिनों में ही दुर्गोत्सव शुरू होने वाला है, लेकिन अभी राज्य के कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत ठीक नहीं हुई है. इसे लेकर राज्य सचिवालय ने चिंता जाहिर की है और राज्य के लोक निर्माण विभाग को पूजा के पहले सड़कों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सभी जिलों के विभागीय अभियंताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान सभी अभियंताओं को पूजा के पहले हर हाल में सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.

10:40 AM. 13 Oct 2310:40 AM. 13 Oct

महालया के दिन 42 गंगाघाटों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था

महालया के दिन तर्पण को लेकर शहर के 42 छोटे-बड़े गंगाघाटों पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गये हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) संतोष पांडेय ने बताया कि प्रमुख घाटों में बाजे कदमतला घाट, बाबू घाट, तख्ता घाट, प्रिंसेप घाट, बागबाजार घाट शामिल हैं. इनके अलावा अन्य छोटे घाटों पर भी पुलिस की तरफ से स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा रिवर ट्रैफिक पुलिस के साथ डीएमजी की टीम नाव पर मौजूद रहेगी. किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस की तरफ से हर संभव तैयारी की गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola