Live Updates

West Bengal Breaking News : सुजीत बोस के बेटे को साथ लेकर सुजीत बोस के एक और ठिकाने पर पहुंची ईडी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्रवार को एक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें उन्होंने लिखा : स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि. नमन. उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना. गौरतलब है कि उनकी जयंती को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाता है. शुक्रवार को राज्य सहित पूरे देश में युवा दिवस मनाया गया.

संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के सिलसिले में दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पिछले सप्ताह तृणमूल कांगेस के नेता शाहजहां शेख के घर पर छापे के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान महबूब मोल्लाह और सुकोमल सरदार के रूप में हुई है. बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक जॉबी थॉमस ने से कहा, विभिन्न वीडियो फुटेज के आधार पर आज हमने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

सुजीत बोस के बेटे को साथ लेकर सुजीत बोस के एक और ठिकाने पर पहुंची ईडी

तलाश अभी भी जारी है. सुजीत बोस के बेटे को साथ लेकर सुजीत बोस के एक और ठिकाने पर पहुंची ईडी. श्रीभूमि क्लब के विपरीत दिशा में एक फ्लैट में गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि उस फ्लैट में सुजीत का ऑफिस है. वह कभी-कभी वहां बैठते है. हालांकि, सुजीत के बेटे समुद्र बोस ने कहा कि एक प्रक्रिया चल रही है वह मदद कर रहा है.

मंत्री निशिथ प्रमाणिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली सुरक्षा

उच्चतम न्यायालय ने 2018 के हत्या के प्रयास मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ( Nisith Pramanik) के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को आदेश दिया है. न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ के चार जनवरी के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई की. जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ ने मामले में उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था.

ईडी की सुजीत बसु व तापस राय से पूछताछ जारी

ईडी के अधिकारियों की मंत्री सुजीत बोस व तापस राय से पिछले 5 घंटे से पूछताछ जारी है.

बंगाल पुलिस ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी को किया गिरफ्तार

माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी की पुलिस और एनआईए को लंबे समय से तलाश थी. वह एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में था. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया है. सब्यसाची माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है. सुनने में आया था कि वह जंगलमहल में एक नया सशस्त्र दस्ता बनाने का काम कर रहा था.टीम में नए सदस्यों को शामिल करने का काम जोरों पर चल रहा था. बीच-बीच में मीटिंग भी चलती रही. हथियार इकट्ठा करके हमले का नीला पैटर्न फिर से तैयार किया जा रहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola