West Bengal Breaking News : संदेशखाली मामले को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे मुख्य सचिव व गृह सचिव
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कांग्रेस की गठबंधन समिति से बात नहीं करेंगे, अपने रुख से अवगत करा चुके हैं: टीएमसी सूत्र
तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के साथ किसी भी बैठक में अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजेगी क्योंकि वह पहले ही देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को अपने रुख से अवगत करा चुकी है.
‘मास्क पहनें’, बिना सख्ती बरते ममता बनर्जी का कोविड पर बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस पर नजर रख रही हैं कि कैसे कोरोना की स्थिति दुनिया भर में फिर से चिंता बढ़ाने लगी है. गुरुवार नबान्न से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य की जनता को कोरोना की स्थिति को लेकर आगाह किया. ममता की खास तौर पर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को आईसीसीयू को संक्रमण मुक्त रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘स्पेन, अमेरिका में थोड़ा ज्यादा कोविड है. यहां केरल में भी हुआ.
ममता बनर्जी ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर लॉ सेक्रेटरी को लिखा पत्र, प्रस्ताव पर जताई असहमति
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा पर असहमति जताते हुए बृहस्पतिवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखकर कहा कि यह भारत के संवैधानिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ होगा. समिति के सचिव को लिखे पत्र में ममता बनर्जी ने कहा कि 1952 में केंद्र और राज्य स्तर पर एक साथ पहली बार आम चुनाव कराए गए थे. उन्होंने कहा, कुछ वर्षों तक इस तरह से चला लेकिन बाद में यह प्रक्रिया टूट गई. उन्होंने पत्र में लिखा, ”मुझे खेद है कि मैं आपके द्वारा तैयार ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा से सहमत नहीं हूं. हम आपके सूत्रीकरण और प्रस्ताव से असहमत हैं.
संदेशखाली मामले को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे मुख्य सचिव व गृह सचिव
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर आज शाम बजे राज्यपाल सी.वी.आनंद से मिलने पहुंचेंगे मुख्य सचिव व गृह सचिव.
मालदा में बड़ी संख्या में खांसी के नकली सीरप जब्त
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो भाइयों को गिरफ्तार करके उनके पास से बड़ी मात्रा में खांसी के नकली सीरप बरामद किए गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अमीरुल एसके (34) और अजीज एसके (27) को बांग्लादेश की सीमा से लगे बैष्णबनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति वहां से फरार हो गए. पुलिस ने कहा कि खांसी के सीरप की कुल 575 बोतलें जब्त की गईं.
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली मामले में ईडी अधिकारियों को प्रदान की सुरक्षा
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि संदेशखाली में छापेमारी की कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में उनके विरुद्ध कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जा सकता है. ईडी ने कहा है कि पांच जनवरी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी की टीम पर हुए हमले में उसके तीन अधिकारी घायल हो गए और उनका सामान छीन लिया गया.हमला उस वक्त हुआ जब वे राज्य की राशन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में छापेमारी के लिए श���हजहां शेख के घर गए थे.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए